फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Medical facilities in the state are continuously expanding: Aarti

प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा : आरती

Sun, 12 Jul 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Medical facilities in the state are continuously expanding: Aarti
हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में फिजियोथैरेपी सेंटर का लोकार्पण करतीं स्वास्थ्य मंत्र
भिवानी। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभाग की मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को भिवानी में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने महम रोड स्थित जगन्नाथ सर्राफ वेलनेस सेंटर और हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित फिजियोथेरेपी सेंटर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। आने वाले समय में प्रदेश को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से भिवानी और महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास को नए मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे। ये मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

पिछले करीब डेढ़ साल में जिला भिवानी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर लगभग 56 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जिला नागरिक अस्पताल भिवानी का 7 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई गईं जिन पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च हुए। गांव ओबरा, बलियाली, दुल्हेड़ी, बामला और सूई में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं जिन पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
26 नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण हो रहा है जिन पर लगभग 19 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च होंगे। लोहारू उपमंडल अस्पताल में नया भवन और स्टाफ क्वार्टर बनाए जा रहे हैं, जिन पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। तोशाम का 50 बेड वाला अस्पताल अब 100 बेड का बनाया जा रहा है।
मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में लगभग 4 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। तोशाम में भी 66 लाख रुपये की आधुनिक मशीनें, जैसे एक्सरे और ईसीजी, उपलब्ध करवाई गई हैं।

आयुष्मान योजना का लाभ
जिले में अब तक 7 लाख 21 हजार 164 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 8083 वय वंदना कार्ड भी बने हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 1 लाख 55 हजार 57 मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है। इस योजना के तहत अब तक 165 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक के इलाज के क्लेम जमा किए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हरिकेश पंघाल ने किया। इस अवसर पर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, मोहित चौधरी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार और समाजसेवी बृजलाल सराफ मौजूद रहे।


गांव बीरण से उनका तीन पीढ़ियों से गहरा नाता
तोशाम। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गांव बीरण से उनका तीन पीढ़ियों से गहरा नाता है। स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को गांव बीरण में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक प्रदीप यादव के आवास पर ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बवानीखेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि ने गांव बीरण पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का स्वागत किया। प्रदीप यादव की माता शोभावती देवी ने स्वास्थ्य मंत्री को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। बहन बिमला व कमला देवी और प्रदीप यादव की धर्मपत्नी माया देवी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह, डीएसपी दलीप सिंह, विनोद चावला, मंडल अध्यक्ष जगत कौशिक, आनंद भट्ठेवाला और दांग खुर्द सरपंच बिल्लू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed