फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Maximum number of people will participate in Run for Unity

Bhiwani News: रन फॉर यूनिटी में अधिकतम लोगों की होगी भागीदारी, खेल अधिकारी ने जारी किए आदेश

Tue, 29 Oct 2024 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Oct 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
Maximum number of people will participate in Run for Unity
भिवानी। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर एकता दिवस के रूप में 31 अक्तूबर को भीम स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सुबह सात बजे जिम्नेजियम हॉल के सामने से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खेल प्रशिक्षकों व सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के साथ ग्राम पंचायतों में संचालित खेल नर्सरियों के मुखियाओं को रन फॉर यूनिटी में शामिल होने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि भीम स्टेडियम में 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसलिए सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों और अकेडमी के कोचों और खिलाड़यों को शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिले से 13 किलोमीटर के दायरे में आने वाली खेल अकेडमी व नर्सरियों के खिलाड़ियों को शामिल होने के लिए आदेश जारी किए हैं। इस कार्यक्रम में सभी कोचों का शामिल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी कोचों व खिलाड़ियों की भागीदारी जरूरी है। इसलिए जिले के 13 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों व ग्राम पंचायतों में संचालित खेल अकेडमी और खेल नर्सरियों के कोचों को खिलाड़यों सहित रन फॉर यूनिटी में शामिल होने के लिए आदेश जारी किए हैं। - सत्येंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed