फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Markets will be decorated during the festival, encroachment will have to be removed

Bhiwani News: त्योहार पर सजेंगे बाजार, अतिक्रमण हटाना होगा

Fri, 27 Sep 2024 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Markets will be decorated during the festival, encroachment will have to be removed
भिवानी। श्राद्ध के कारण आजकल बाजारों में कामकाज मंदा है लेकिन नवरात्र के आगाज के साथ ही बाजारों में भी रौनक लौट आएगी। इसी के साथ नगर परिषद और जिला यातायात पुलिस भी बाजारों मेंं व्यवस्था बनाने की तैयारी कर जुट गई है। त्योहार पर बाजार तो सजेंगे लेकिन दुकानदारों को अतिक्रमण से तौबा करनी होगी। क्योंकि नगर परिषद के कर्मचारी व्यापारियों और दुकानदारों को पीली पट्टी के दायरे में ही सामान रखने के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिला यातायात पुलिस भी बाजारों में नाकाबंदी कर छोटे वाहनों का प्रवेश राेकेगी। क्योंकि शहर के बाजारों में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। भीड़ भरे बाजारों में फुटपाथ पर दुकानदारों के स्टॉल सजाने के कारण राहगीरों के लिए पैदल जाने जाने का रास्ता तक नहीं बचता। सड़कें भी पहले से अधिक संकरी हो जाती हैं। इस कारण बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर से सराय चोपटा, सराय चोपटा से किरोड़ीमल बाजार, नया बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार समेत जैन चौक क्षेत्र के बाजार से दादरी गेट चौक तक पुलिस नाके लगाकर वाहनों का प्रवेश रोकेगी। नया बाजार से बिजलीघर के आगे भी नाका लगाकर सराय चोपटा की तरफ वाहनों पर पाबंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बाजार में अतिक्रमण बड़ी समस्या है, जिससे निपटने के लिए यातायात पुलिस और नगर परिषद साझा प्रयास करेगी। हालांकि चुनावी माहौल में दुकानदारों का सामान जब्त करने के बजाय नगर परिषद ऐसे दुकानदारों से अनुरोध कर अतिक्रमण हटवाएगी। अनुरोध के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

बाजार में बड़ी चुनौती बनेगी वाहन पार्किंग
शहर के बाजारों में वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर दुकानदार फुटपाथ खाली रखेंगे तो वहां रेहड़ी, खोमचा वाले अपना सामान सजा देंगे। ऐसे में पैदल राहगीरों की भी परेशानी बढ़ जाएगी। बाजार आने वालों के लिए वाहन पार्किंग बड़ी चुनौती बनेगी। क्योंकि किरोड़ीमल पार्क का जीर्णोद्धार होने के बाद यहां पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था बहुत कम हो गई है। ऐसे में घंटाघर अस्पताल की दीवार के साथ भी फुटपाथ पर पहले से ही पुराने कपड़े बेचने वाले लोग काबिज हैं। वहीं, नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन में दुकानदारों समेत ग्राहकों की भी सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।



जिला यातायात पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। त्योहार के दौरान बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए शहर के मुख्य बाजारों में नाकेबंदी रहेगी। अतिक्रमण रोकने के लिए भी नगर परिषद के साथ मिलकर साझा अभियान चलाया जाएगा। -सुरेश कुमार, प्रभारी, जिला यातायात पुलिस, थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed