फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Many students were deprived of admission in PhD due to results

रिजल्ट के फेर में पीएचडी में एडमिशन से वंचित रह गए अनेक विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Many students were deprived of admission in PhD due to results
भिवानी। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का दावा करने वाला सीबीएलयू प्रशासन उनका परीक्षाओं का परिणाम जारी करने में ही असमर्थ है। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण अनेक विद्यार्थी पीएचडी, एमफिल में दाखिला और नौकरी से वंचित रह गए। वहीं सीबीएलयू प्रशासन अपनी गलती स्वीकार करने की बजाय विद्यार्थियों को की ई-मेल और एप्लीकेशन देने की बात कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण विद्यार्थियों का एक साल खराब हो गया है।
विज्ञापन

सीबीएलयू फिलहाल 21 विभागों की 43 कोर्सेज की कक्षाएं संचालित कर रहा है। वहीं नए शिक्षा सत्र में छह नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। विश्वविद्यालय जहां नए-नए कोर्स के साथ खेल, जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के र्स्वांगिण विकास की बात करता है। मगर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के साथ ही स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी न करना एक प्रश्नचिह्न बन गया है। स्नातकोत्तर के अधिकतर कोर्स में पहले और दूसरे सेमेस्टर का ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिसमें भी कई कोर्स के परिणाम में गड़बड़ी बताई जा रही है। इसके अलावा तीसरी और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है, जिसके कारण विद्यार्थी काफी परेशान है।
विज्ञापन

--------
दो बार रिजल्ट अपडेट, फिर भी दिखा अनुपस्थित
सीबीएलयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों का जून 2022 में दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया था। जिसमें सेमिनार और प्रैक्टीकल विषयों में सभी विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखा दिया। विद्यार्थियों द्वारा शिकायत करने पर अगस्त माह में उनका रिजल्ट फिर से जारी किया मगर उसमें भी अधिकतर विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखा दिया। विद्यार्थियों ने इस संबंध में शिकायत विभाग स्टाफ सदस्यों को की मगर उन्होंने परीक्षा नियंत्रण विभाग की गलत बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की, जिन्होंने दो दिन में रिजल्ट अपडेट करने की बात कहीं। जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बार-बार लगा रहे विवि के चक्कर, नहीं हुआ समाधान
विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि अधिकतर विवि में पीएचडी और एमफिल में दाखिला की अंतिम तिथि जा चुकी है। रिजल्ट जारी न होने के कारण वे आवेदन नहीं कर सकें। अब वे अगले शिक्षा सत्र में ही आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही जब वे नौकरी के लिए कहीं आवेदन कर रहे हैं तो सभी सेमेस्टर का रिजल्ट मांगा जा रही है, जिसके कारण वे नौकरी से भी चुक रहे हैं। परीक्षा परिणाम को लेकर वे बार-बार विवि के चक्कर काट रहे हैं मगर अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
-------
एक सप्ताह बाद करेंगे हड़ताल: प्रवीण
विवि प्रशासन विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। विवि की ओर से न तो समय पर परीक्षा परिणाम जारी हो रहा और जो परीक्षा परिणाम आया है जिसे भी विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया है। अगर एक सप्ताह में सभी कोर्सों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया और गड़बड़ी हो ठीक नहीं की तो हड़ताल करेंगे।

- प्रवीण गोलाढ़, छात्र नेता।
-------
विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दिखाने का मामला मेरे संज्ञान में अब आया है। विद्यार्थी अपने एप्लीकेशन विवि को ईमेल कर दें, ताकि समस्या का निदान किया जा सकें। जिन कोर्स का परीक्षा परिणाम रहता है वो भी जल्द जारी किया जाएगा।
- प्रो. आरके मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed