फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha's death case: CBI team visits play school, nursing college and fertilizer seed seller for investigation

मनीषा मौत मामला: जांच के लिए सीबीआई की टीम फिर पहुंची प्ले स्कूल, नर्सिंग कॉलेज और खाद बीज विक्रेता के पास

Tue, 23 Sep 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 23 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Manisha's death case: CBI team visits play school, nursing college and fertilizer seed seller for investigation
गांव सिंघानी में रोड पर खड़ी  सीबीआई की गाड़ी।
भिवानी। मनीषा मौत मामले की जांच में सीबीआई की टीम ने मंगलवार दोपहर सिंघानी में किड्स प्ले स्कूल, नर्सिंग कॉलेज और खाद बीज विक्रेता की दुकान पर एक बार फिर छानबीन की। इस दौरान टीम ने संबंधित लोगों से विस्तार से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर सीबीआई के 11 सदस्य चार गाड़ियों में सिंघानी किड्स प्ले स्कूल पहुंचे जहां मनीषा छोटे बच्चों को पढ़ाती थी। विद्यालय में छुट्टी होने के कारण स्टाफ मौजूद नहीं था लेकिन टीम ने स्कूल संचालक से पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम प्ले स्कूल से करीब 500 मीटर दूर उस खाद बीज विक्रेता के प्रतिष्ठान पर पहुंची, जहां से मनीषा ने कीटनाशक खरीदा था। यहां भी सीबीआई ने पुनः विस्तार से पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई की दो गाड़ियां प्ले स्कूल से करीब 700 मीटर दूर नर्सिंग कॉलेज में गईं जहां मनीषा आखिरी बार दाखिला लेने आई थी। अधिकारियों ने यहां करीब साढ़े तीन बजे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दो गाड़ियां वापस लौट आईं और दो गाड़ियां सिंघानी नहर के पास उस जगह पर देखी गईं जहां 13 अगस्त की सुबह मनीषा का शव लोहारू पुलिस ने बरामद किया था। ये गाड़ियां भी शाम चार बजकर 20 मिनट पर वापस लौट गईं। मंगलवार को सिंघानी में सामान्य से ज्यादा सीबीआई गाड़ियां देखी गईं। आमतौर पर दो गाड़ियों के साथ जांच होती है लेकिन इस बार दिल्ली से कुछ नए अधिकारी भी मामले की जांच में शामिल हुए।

तीन सितंबर से सीबीआई की टीम मनीषा मौत मामले की छानबीन में जुटी है। करीब 21 दिन से जांच चल रही है लेकिन अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। टीम मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और कई बार मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed