{"_id":"6a10b4fb7cac7ac5330661e8","slug":"man-arrested-for-stealing-from-his-own-house-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151489-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अपने ही घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अपने ही घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने वीरवार को हिसार से गांव दांग कलां निवासी साहिल को अपने ही घर में चोरी की वारदात करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 43,200 रुपये, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी की चेन और तीन जोड़ी चांदी की पाजेब बरामद की हैं। गांव दांग कलां निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति असम राइफल्स में कार्यरत हैं। 29 मार्च को वह अपने मायके गई हुई थी। जब वह 25 अप्रैल को वापस घर पहुंची तो मकान के पीछे वाले दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। घर के अंदर जांच करने पर आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी मिला।
मामले की जांच के दौरान वीरवार को सीआईए द्वितीय के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने शिकायतकर्ता महिला के बेटे साहिल को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अकादमी में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहा था। घर से खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने के कारण उसने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।