{"_id":"6755f0e6cfb6a2665300df14","slug":"malai-and-vamika-best-athletes-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-126865-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूली खेलकूद स्पर्धा में मलाई व वामिका बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूली खेलकूद स्पर्धा में मलाई व वामिका बेस्ट एथलीट
Mon, 09 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूल स्टाफ।
भिवानी। हलवासिया विद्या विहार में माध्यमिक विभाग में खेल महोत्सव उत्कर्ष का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत एवं प्राचार्य विमलेश आर्य उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में मलाई व वामिका बेस्ट एथलीट चुने गए।
विद्यालय के राष्ट्रीय पदक विजेता रित्विक, यश, कार्तिक, नकुल, अभिनव, मलाई के द्वारा मशाल देकर चारों दिशाओं में भाईचारे का संदेश दिया गया। इसी क्रम में स्काउट्स के कैडेट्स और चारों सदनों के छात्रों द्वारा शानदार मार्च पास्ट द्वारा अतिथियों को सलामी दी गई। स्काउट के छात्रों द्वारा स्काउट नृत्य एवं योगा छात्रों द्वारा योग नृत्य प्रस्तुत किया गया जो कि बहुत ही सराहनीय व मनमोहक था। प्रतियोगिता में चारों सदनों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. शमशेर सिंह अहलावत ने अपने संदेश में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश के भावी कर्णधार होते हैं। उन्हें खेलों में अग्रणी रखने के लिए विद्यालय का जो प्रयास है। वह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि अपने आत्मविश्वास के लिए बढ़-चढ़कर खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। जिससे कि उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि खेल हमें जीना सिखाते हैं।
ये रहे खेलों के परिणाम
100 मीटर रेस (छात्र) में अभिमन्यु सदन से मलाई प्रथम, एकलव्य सदन से सत्यम द्वितीय, अभिमन्यु सदन से देवेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 100 मीटर रेस (छात्रा) नचिकेता सदन से वामिका ने प्रथम, अभिमन्यु सदन से निष्ठा ने द्वितीय, एकलव्य सदन से वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 200 मीटर रेस (छात्र) में अभिमन्यु सदन से मलाई ने प्रथम, एकलव्य सदन से नकुल ने द्वितीय, एकलव्य सदन से रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 200 मीटर रेस (छात्रा) नचिकेता सदन से वामिका ने प्रथम, नचिकेता सदन से दीक्षा ने द्वितीय, अभिमन्यु सदन से रिश्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। स्लो साइकिल (छात्र)में एकलव्य सदन से वीर ने प्रथम, नचिकेता सदन से गौतम ने द्वितीय, अभिमन्यु सदन से चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, स्लो साइकिल (छात्रा) अभिमन्यु सदन से हर्षिता ने प्रथम, अभिमन्यु सदन से काव्या ने द्वितीय, अभिमन्यु सदन से यशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट छात्र अभिमन्यु सदन से मलाई ने प्रथम लक्की ने द्वितीय, अर्जुन सदन से अभिनव ने तृतीय, शॉट पुट छात्रा नचिकेता सदन से दीक्षा ने प्रथम, नचिकेता सदन से दिव्यांशी ने द्वितीय, अभिमन्यु सदन से नेहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप छात्र अभिमन्यु सदन से मलाई ने प्रथम, अर्जुन सदन से कार्तिक ने द्वितीय, एकलव्य सदन से सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप छात्रा अभिमन्यु सदन से निष्ठा ने प्रथम, एकलव्य सदन से वर्षा ने द्वितीय, नचिकेता सदन से वामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस (छात्र) अभिमन्यु सदन से मलाई ने प्रथम, एकलव्य सदन से नकुल ने द्वितीय ,अर्जुन सदन से वीरेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, 400 मीटर रेस (छात्रा) नचिकेता सदन से वामिका ने प्रथम, अभिमन्यु सदन से निष्ठा ने द्वितीय व अभिमन्यु सदन से लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस( छात्र) में एकलव्य सदन ने प्रथम, नचिकेता सदन में द्वितीय, अभिमन्यु सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, रिले रेस (छात्रा) नचिकेता सदन ने प्रथम, एकलव्य सदन में द्वितीय, अर्जुन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। हर्डल रेस (छात्र) अभिमन्यु सदन से रोहित ने प्रथम, नचिकेता सदन से दीक्षांत ने द्वितीय, एकलव्य सदन से लक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, हर्डल रेस (छात्रा) एकलव्य सदन से छवि ने प्रथम, अभिमन्यु सदन से लावण्या ने द्वितीय व अभिमन्यु सदन से आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्यादा अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी अभिमन्यु सदन के नाम रही। सभी सदन में अभिमन्यु सदन से बेस्ट एथलीट छात्र मलाई तथा नचिकेता सदन से बेस्ट एथलीट छात्रा वामिका रही।