फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Main drinking water line leaked again near Kamla Bhawan

Bhiwani News: कमला भवन के पास फिर लीक हुई मुख्य पेयजल लाइन

Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Main drinking water line leaked again near Kamla Bhawan
भिवानी। कमल भवन के समीप एक बार फिर मुख्य पेयजल लाइन लीकेज हो गई है। चंद कदम दूर ही दूसरी जगह नई लीकेज होने से मंगलवार को विभाग ने फिर से खोदाई कराकर लीकेज को ठीक कराने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन


दरअसल, महम रोड पुराना जलघर से पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, आदर्श नगर सहित पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की तरफ जाने वाली मुख्य पेयजल लाइन कमला भवन के सामने टी प्वाइंट पर काफी बार लीक हो चुकी है। इसकी वजह से मुख्य सड़क भी धंस गई है। वहीं बार-बार हो रही लीकेज से लाइन का काफी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो रहा है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कुछ साल पहले ही ये लाइन डाली थी। इस लाइन में पेयजल के ज्यादा कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में पानी के प्रेशर से लाइन लीक हो रही है। लीकेज के कारण पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कमल नगर व पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही हैं वहीं कचहरी रोड से पंचायत भवन की तरफ वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज के कारण पानी प्रदूषित हो रहा है और सड़क भी टूट रही है। पानी की बर्बादी भी हो रही है। इससे कई लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed