{"_id":"6a2c4c335ed0ee6c410d2dd2","slug":"mahapanchayat-roars-at-nehru-park-governments-effigy-burned-at-hansi-gate-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152456-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नेहरू पार्क में गरजी महापंचायत, हांसी गेट पर फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नेहरू पार्क में गरजी महापंचायत, हांसी गेट पर फूंका सरकार का पुतला
Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के आह्वान पर निर्माण मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर नेहरू पार्क में महापंचायत की और इसके बाद हांसी गेट पर मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा श्रम मंत्री अनिल विज का पुतला दहन किया। महापंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महावीर चांग ने की।
भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य प्रधान मनोज सोनी ने कहा कि दलित हितैषी का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूर व दलित विरोधी भाजपा सरकार ने पिछले 11 माह से निर्माण मजदूरों का पोर्टल बंद कर रखा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की आड़ लेकर सरकार ने प्रदेश के 6 लाख मजदूरों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इसके चलते लाखों निर्माण मजदूरों को बोर्ड में जमा 7000 करोड़ रुपये होने के बावजूद पंजीकरण तथा सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं।
मनोज सोनी ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा को खत्म कर रही है। गरीब मजदूरों को आवास योजना के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। मजदूरों के बच्चों की छात्रवृत्ति बंद की जा रही है तथा अलग-अलग बहाने बनाकर राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन फैसलों के खिलाफ मजदूरों में भारी रोष है। इस अवसर पर सीटू नेता भीम सिंह, सुखदेव पालवास, यूनियन नेता सदीक डाढ़म, धर्मबीर बामला, पूर्व जिला सचिव मनोहर आलमपुर, धर्मपाल मिताथल तथा दयाकिशन बडेसरा मौजूद रहे।