{"_id":"6573562d864a36166a0c7198","slug":"mahapanchayat-in-giganau-today-officials-of-various-farmer-organizations-and-khaps-will-participate-bhiwani-news-c-21-hsr1027-275140-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गिगनाऊ में महापंचायत आज, विभिन्न किसान संगठन और खापों के पदाधिकारी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गिगनाऊ में महापंचायत आज, विभिन्न किसान संगठन और खापों के पदाधिकारी लेंगे हिस्सा
Fri, 08 Dec 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। पिछले दिनों प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल की ओर से कथित रूप से बहू-बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज विभिन्न किसान संगठनों और खापों के आह्वान पर गिगनाऊ में शनिवार को किसान महापंचायत बुलाई गई है। इसकी किसानों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं इस पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पंचायत में सामूहिक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कृषि मंत्री के खिलाफ किसान बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन और सरकार के सरकार भी इस मामले में मुस्तैद दिखाई दे रही है।
संयुक्त किसान मोर्चा के रवि आजाद, किसान नेता मेवा सिंह आर्य ने बताया कि कृषि मंत्री ने सरेआम मंच पर किसानों की बहु-बेटियों को लेकर अनर्गल टिप्पणी की है। इसको लेकर इलाके के ही नही बल्कि देशभर के किसान संगठनों और खापों में भारी रोष है। मंत्री पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मामले में कृषि मंत्री के खिलाफ गिगनाऊ में महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों से खापों और किसान संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे और इस मसले पर अंतिम फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर की पंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि इस पंचायत की तैयारियों में किसान मजदूर शोषण मुक्ति मोर्च, भारतीय किसान यूनियन सहित अनेक खापों के पदाधिकारी और सदस्य लगे हुए थे। उधर, जानकारी के अनुसार लोहारू पुलिस और प्रशासन ने भी इस पंचायत को लेकर मुस्तैद है। प्रशासन के अधिकारियों और सरकार की भी निगाहें इस पंचायत पर टिकी हुई हैं।