फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   lockdown, shops open, people gathring

नियमों को ताक पर रखकर खुली सभी दुकानें, उमड़े लोग

Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
lockdown, shops open, people gathring
भिवानी। तीसरे चरण के लॉकडाउन के पहले ही दिन बाजारों में नियमों की धज्जियां उड़ी और शहर के सभी बाजार पूरी तरह खुल गए। बाजारों में लोगों की भीड़ भी सामान्य दिनों की तरह ही जुटी। लोगों के मुंह पर न मास्क और उनके बीच सामुदायिक दूरी दिखी। वहीं अधिकारियों द्वारा दुकानें बंद कराने पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

दुकानों को खोलने को लेकर भी दुकानदारों में असमंजस बना हुआ था। हालांकि रविवार रात 12 बजे तक नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी दुकानों को ऑड-ईवन के हिसाब से खोले जाने के संबंध में पोस्टर चस्पा चुके थे। लेकिन इसके बावजूद भी बाजारों में सभी दुकानें खुल गई। हालात जांचने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम नप अधिकारियों व पुलिस के साथ बाजारों में पहुंचे। उन्होंने माइक से अनाउसमेंट भी की और दुकानदारों को समझाने का भी प्रयास किया। इस दौरान एसडीएम ने बाजारों में काफी दुकानों को भी बंद कराया। सोमवार को शहर के सराय चौपटा, बिचला बाजार, नया बाजार, घंटाघर क्षेत्र सहित दादरी गेट से जैन चौक तक सभी दुकानें खुल गई। हांसी गेट क्षेत्र में भी सभी दुकानें खुली।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक दुकानदार शटर के नीचे से देते रहे सामान
लॉकडाउन में ऑड-ईवन के हिसाब से दुकानें सोमवार सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलने के स्पष्ट निर्देश थे। लेकिन अधिकांश बाजारों में दोपहर दो बजे के बाद तक कई दुकानदार बंद शटर के नीचे से सामान देते नजर आए। कई दुकानों के शटर नीचे से थोड़े खुले थे, जिसमें दुकानदार सामान बिक्री करते हुए दिखे। कई बाजारों में दुकानों को पुलिस ने जबरन बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पड़ न जाए भारी, ऐसे तो कैसे खत्म होगा कोरोना
बाजारों में उमड़ी भीड़ व दुकानों के बाहर जुटे लोगों को देखकर न तो लॉकडाउन के नियमों का कोई असर दिख रहा था न ही कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन हो रहा था। ऐसे में लोगों की ये लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। बाजारों में निकले लोगों के मुंह से मास्क तक गायब था।
जानबूझकर खोली सभी दुकानें
बता दें कि नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा रविवार रात दुकानों के बाहर ऑड-ईवन के लगाए गए पोस्टर सोमवार को दुकानदारों ने फाड़ डाले और जानबूझकर सभी दुकानें खोल दी। दुकानें बंद कराने पर दुकानदारों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भी दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने सख्त चेतावनी दी कि अगर नियमों नहीं माना तो मजबूरन प्रशासन उन पर कार्रवाई करेगा।
वर्जन:::
जिला प्रशासन के निर्देश पर ही नगर परिषद की ओर से सभी बाजारों में ऑड-ईवन नियम के अनुसार सोमवार से दुकान खोलने संबंधी रात को ही पोस्टर लगा दिए थे, लेकिन सुबह दुकानदारों ने पोस्टर फाड़ डाले और सभी दुकानें खोल दी। जिस पर एसडीएम के साथ बाजार का निरीक्षण कर नियमों के विरुद्ध खुली दुकानों को बंद कराया गया।

- संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद भिवानी।
वर्जन::
बाजारों में दुकानें ऑड-इवन के हिसाब से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। इसके लिए दुकानों पर ऑड-इवन नंबर जारी किया गया है। जो दुकानदार नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना किया जाएगा। हमने लोगों से भी अपील की है कि ढील मिली हैं, इसलिए बेवजह बाजारों में न आएं।
- संदीप अग्रवाल एसडीएम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed