{"_id":"686964d843149d1b35020f3d","slug":"lakhs-stolen-from-the-house-of-chief-election-commissioners-security-advisor-in-kitlana-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136432-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कितलाना में सुरक्षा सलाहकार के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कितलाना में सुरक्षा सलाहकार के घर लाखों की चोरी
Sat, 05 Jul 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव कितलाना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के रिटायर्ड डीएसपी और वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त के सुरक्षा सलाहकार जयभगवान के घर से शुक्रवार रात लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर 30 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 20,000 रुपये नकद ले गए।
शिकायतकर्ता दिनेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता जयभगवान इन दिनों दिल्ली में तैनात हैं। उनकी मां भी उनके साथ वहीं गई हुई थीं। घटना के समय पूरा घर बंद था। दिनेश अपनी बहन के घर भिवानी में थे। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। चोरों ने अलमारी और संदूक तोड़कर कीमती जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंच कर फिंगरप्रिंट टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।