फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Laborer's death in suspicious circumstances, family alleges of poisoning

Bhiwani News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए जहर खिलाने के आरोप

Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Laborer's death in suspicious circumstances, family alleges of poisoning
​भिवानी: दीपू कुमार का फाइल फोटो ।
भिवानी। धान रोपाई के लिए गांव जताई आए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जहर खिलाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई की। मृतक की पहचान बिहार के जिला सीतामढ़ी में भोरहा निवासी दीपू कुमार (28) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के चाचा संतोष नागर ने बताया कि दीपू धान रोपाई के लिए बिहार से दो जुलाई को अपने अन्य करीब 12 साथियों के साथ गांव जताई आया था। बुधवार को उसे सूचना मिली कि दीपू की मौत हो गई है। वह सूचना मिलने पर गांव जताई पहुंचा और मामले की अपने स्तर पर पूछताछ की। उसके सामने आया कि बुधवार को वह अपने अन्य साथियों के साथ गांव जताई के खेतों में सुबह करीब पांच बजे धान रोपाई के लिए गया था। वहां पर उसकी अन्य साथी के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद वह खेत में बने कमरे के पास मृत मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाए कि दीपू को अन्य साथी ने चाय में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिसके कारण उसके मुंह से खून निकल रहा था। फिलहाल इस मामले में मुंढाल चौकी पुलिस ने परिजन संतोष नागर के बयान पर शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करने की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बना था बेटे का पिता
परिजन संतोष ने बताया कि दीपक का एक भाई और तीन बहन है। दीपू विवाहित था और शादी से उसके तीन बच्चे, दो लड़की और एक लड़का है। उसके लड़के का जन्म सात दिन पहले ही हुआ है। वह अभी अपने बेटे से मिल भी नहीं पाया था कि वह जिंदगी भर के लिए उससे बिछड़ गया। वहीं, एक तरफ जहां परिवार में खुशी का माहौल था, अचानक यह खबर सुनकर उनके परिवार में सन्नाटा छा गया।


गांव जताई में धान की रोपाई के लिए आए एक मजदूर की मौत होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-मुख्य सिपाही प्रहलाद सिंह, जांच अधिकारी, मुंढाल पुलिस चौकी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed