बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ के सरकारी स्कूलों को अब शहीदों के नाम से जाना व पुकारा जाएगा। इनमें वीर शहीद धर्मवीर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंगड़, वीर शहीद सत्यवान राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंगड़ खेड़ी के नाम का नामकरण वीरवार को किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजकुमार यादव व अनुप शास्त्री ने की।
वीर शहीद धर्मवीर की पुत्री विद्या के कर कमलों से कंप्यूटर लैब का उद्घाटन भी किया। शहीद परिवार की तरफ से विद्यालय को 10 किलो वाट का सौर ऊर्जा से संचालित उपकरण प्रदान करने की घोषणा की। शहीद परिवार की तरफ से रामकिशन गोयत ने शहीद स्मृति में विद्यालय से एनडीए में चयनित विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर लोक गायक डॉ. लोकेश शर्मा, रणवीर, राहुल गोयत, विक्रम गोयत, साहिल, राविश, आर्यन, आरव, अनुप सिंह, रमेश बिब्बा, राजकुमार, राजेंद्र, रामभक्त पूनिया, धर्मवीर, विकास, रमन, विजय, मुनेश, राज सिंह उपस्थित रहे।