फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kisan Morcha will not take part in the Delhi march on 13th February: Ramphal Deshwal

किसान मोर्चा 13 फरवरी को दिल्ली कूच में हिस्सा नहीं लेगा : रामफल देशवाल

Tue, 06 Feb 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kisan Morcha will not take part in the Delhi march on 13th February: Ramphal Deshwal
बैठक में आटो यूनियन व किसान सभा के पदा​​धिकारी व सदस्य नारेबाजी करते। 
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चे व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर किसान, असंगठित मजदूर और ग्रामीण बंद रखेंगे और औद्योगिक मजदूर व कर्मचारी एक दिन की हड़ताल करेंगे। इसको लेकर ऑटो यूनियन की सभा हुई।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश, ऑटो यूनियन के जिला प्रधान राजेंद्र सोनी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक रूप से बनाकर कुछ संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच कर रहे हैं। वह कार्यक्रम उन लोगों का है जो उससे संबंधित हैं, किसान मोर्चा 13 फरवरी को दिल्ली कूच में हिस्सा नहीं लेगा। किसान मजदूर, कर्मचारी व सभी वाहनों के ड्राइवर 16 फरवरी की हड़ताल को मिलकर सफल बनाएंगे और केंद्र सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए बाध्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी मांगे न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी, बिजली निजीकरण वापस लेने, किसान मजदूरों को कर्जमुक्त करवाने, लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिलाने, मजदूरों के पुराने कानून बहाल कराने सहित अन्य हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के साथी गांव-गांव जाकर तैयारियां कर रहे हैं। कार्यक्रम में किसान नेता प्रताप सिंह सिंहमार, छोटूराम पुनिया, ऑटो ड्राइवर सोमबीर, संजय जीतनवास, ओमप्रकाश लोहानी, पिंटू कोंट, राजेन्द्र तंवर, पवन कुमार कोंट व जयबीर शर्मा निनान मौजूद। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed