{"_id":"6738cfb62a28af5bc10dac16","slug":"kirans-sarcasm-on-hooda-the-public-has-rejected-it-it-would-have-been-better-if-he-had-sat-quietly-and-not-been-ridiculed-bhiwani-news-c-21-hsr1027-506089-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा पर किरण का कटाक्ष : जनता ने नकार दिया है, अच्छा होता वो चुप चाप बैठते, खिल्ली नहीं उड़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा पर किरण का कटाक्ष : जनता ने नकार दिया है, अच्छा होता वो चुप चाप बैठते, खिल्ली नहीं उड़ती
Sat, 16 Nov 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:30 PM IST
सार
नायब सरकार को नई बोतल में पुरानी शराब बताने संबंधी हुड्डा के बयान पर किरण ने कहा कि हुड्डा को अब शराब ही नजर आती है।
विज्ञापन
भिवानी के गांव गोलागढ़ में ग्रामीणों की समस्याएं सुनती राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी।
विस्तार
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गोल्फ खेलने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा अब कुछ भी खेलें, उन्हें तो अब बस खेलना ही है। किरण ने कहा कि हुड्डा ने विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले रथ मंगला लिए थे जबकि जनता ने इन्हें पूरी तरह से नकार दिया। अच्छा होता कि वह चुपचाप बैठ जाते तो आज इनकी खिल्ली नहीं उड़ती।
सांसद किरण शनिवार को अपने पति स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की जयंती पर गोलागढ़ गांव पहुंची थीं। यहां समाधि स्थल पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर नमन किया। किरण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुरेंद्र अपनी बेटी श्रुति चौधरी को बड़ा नेता बनाना चाहते थे। ऐसे में वह आज जीवित होते तो मंत्री बनी श्रुति को देख बहुत खुश होते।
किरण ने कहा कि श्रुति के पास बहुत बड़ा सिंचाई विभाग है। उन्होंने कहा कि अधिकतम सिंचाई के लिए श्रुति अपने दादा बंसीलाल की तरह दिन-रात काम में लगी रहती हैं। इसलिए श्रुति भी काम के मामले में अपने दादा की तरह नाम कमाएंगी।