{"_id":"68ed5931e2ce8c0d1703fc30","slug":"keep-a-strict-vigil-on-drugs-and-banned-drugs-superintendent-of-police-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141130-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे और प्रतिबंधित दवाओं पर कड़ी निगरानी रखें : पुलिस अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे और प्रतिबंधित दवाओं पर कड़ी निगरानी रखें : पुलिस अधीक्षक
Tue, 14 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते एसपी सुमित कुमार।
भिवानी। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में केमिस्ट एसोसिएशन के साथ बैठक कर जिले में नशा विरोधी मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने भिवानी के ड्रग कंट्रोलर, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान और दवा विक्रेताओं को शेड्यूल ड्रग्स, नशीले इंजेक्शन और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध दवाओं की बिक्री समाज के लिए गंभीर खतरा है और सभी दवा विक्रेताओं से अपील की कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर पर ही दवाओं की बिक्री करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास बिना लाइसेंस के मेडिकल शॉप चल रही हो या प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार हो रहा हो तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। बैठक में प्रवाचक पुलिस अधीक्षक भिवानी बलवान सिंह, मनोज कुमार सुरक्षा शाखा प्रभारी और संजय कानोडिया प्रधान भी उपस्थित रहे।