फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   kalindi express, after six month, 25 passengers

करीब छह माह बाद 25 यात्रियों के साथ भिवानी से रवाना हुई कालिंदी एक्सप्रेस

Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
kalindi express, after six month, 25 passengers
रेलवे स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस में बैठते यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कालिंदी एक्सप्रेस भिवानी रेलवे जंक्शन से करीब छह माह बाद शनिवार शाम 6:25 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में भिवानी से 25 यात्री सवार हुए। इन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया था। इस ट्रेन में रोहतक से लेकर कानपुर तक का सफर करने के लिए कुल 157 लोगों ने रिजर्वेशन कराया था। इसमें थर्ड एसी के 13, स्लीपर के 80 और द्वितीय क्लास के 64 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता, आरपीएफ पुलिस थाना प्रभारी उषा निरंकारी व जीआरपी चौकी इंचार्ज रिसाल सिंह की निगरानी में रेल में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर लाया गया। जहां से वे ट्रेन में सवार हुए। रोहतक से चलकर बहादुरगढ़, पुरानी दिल्ली व गाजियाबाद होते हुए कानपुर जाने वाली 14 कोच की कालिंदी एक्सप्रेस आठ घंटे के सफर के बाद कानपुर पहुंचेगी। इस मौके पर जीआरपी के एसआई रणबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, एचसी विष्णु, राजेंद्र, प्रवीन, युवराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन-
कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन के जरिए यात्रा शनिवार से आरंभ की गई है। पहले दिन 25 यात्रियों ने भिवानी से रिजर्वेशन कराया था। अब ये ट्रेन निर्धारित शेडयूल पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीके गुप्ता स्टेशन अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed