फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kairu Model School was the first in ragani, drama and solo dance

रागनी, नाटक व एकल नृत्य में कैरू मॉडल विद्यालय रहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kairu Model School was the first in ragani, drama and solo dance
कैरू। गांव देवराला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कैरू खंड का खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य गोलागढ़ नरेंद्र सैनी व प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने किया। मंच संचालन प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम दो वर्गों में किया, जिसमें पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रागनी, लोक एकल नृत्य, लोक समूह नृत्य व नाटक की गतिविधि करवाई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अनेक वेशभूषा में सज धज पर सांस्कृतिक उत्सव की लटा बिखेरी और हरमोनियम, ढोलक की थापों पर विद्यार्थी खूब जौहर दिखाया। उत्सव में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश महत्ता रहे। शिक्षा अधिकारी नरेश महत्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा के साथ संगीत को जोड़ता है। सांस्कृतिक को याद करने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी है। गुलशन म्यूजिकल ग्रुप देवराला का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश जांगड़ा, प्राचार्य दलबीर सिंह, प्रवक्ता नवल किशोर, सुरेंद्र सिंगल, सुरेंद्र नलवा, दयानंद वर्मा, शिक्षिका ममता, सुमित हरिपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------
ये रहे परिणाम::
5वीं से 8वीं वर्ग में रागनी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम कैरू, द्वितीय स्थान राजकीय उच्च विद्यालय मनसरबास, तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला रहा। लोक एकल नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुसुंभी प्रथम, द्वितीय स्थान पर मनसरबास राजकीय उच्च विद्यालय, राजकीय गर्ल्स प्राइमरी स्कूल देवराला तृतीय स्थान रहा। लोक समूह नृत्य में प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला, राजकीय गर्ल्स उच्च स्कूल देवराला द्वितीय रहा। 9वीं से 12वीं वर्ग में नाटक में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू प्रथम, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुसुंभी, तृतीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला रहा। 9वीं से 12वी वर्ग में लोक समूह नृत्य में प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुसुंभी, द्वितीय स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला तृतीय, सांत्वना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलागढ़ रहा। एकल नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवराला, तृतीय स्थान पर राजकीय उच्च विद्यालय मनसरबास, सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लेघां को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed