{"_id":"6a9882a63b94598bc701737d","slug":"kabaddi-winner-to-receive-a-prize-of-71000-at-the-goga-navami-festival-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156415-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गोगा नवमी महोत्सव में कबड्डी विजेता को मिलेगा 71 हजार का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गोगा नवमी महोत्सव में कबड्डी विजेता को मिलेगा 71 हजार का पुरस्कार
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गोगा मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से पांच सितंबर को गोगा नवमी महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें विशाल भंडारा, मेला और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। महोत्सव में दो मिलान कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसके विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
ब्रह्मलीन बाबा कैलाश गिरि की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में तीन सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। दो मिलान कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 71 हजार, द्वितीय को 51 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को 11-11 हजार रुपये तथा पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 5100-5100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार, तृतीय को 5100 और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान बुजुर्गों की दौड़ और मटका दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 2100-2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन और खेल प्रतियोगिताओं की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।