फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JJP will not get one seat, Congress will win even from Uchana: Deepender Hooda

जेजेपी की नहीं आएगी एक सीट, उचाना से भी कांग्रेस जीतेगी : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 02 Jul 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
JJP will not get one seat, Congress will win even from Uchana: Deepender Hooda
बैठक में मौजूद सांसद दीपेंद्र हुड्डा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता।
भिवानी। नौ जुलाई की विपक्ष आपके समक्ष रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होने रविवार को भिवानी पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी-जेजेपी के साथ किरण चौधरी और कुलदीप बिश्नोई पर भी कटाक्ष किए। दीपेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में जींद के जुलाना में रविवार को हुई जेजेपी की रैली में दुष्यंत को सीएम बनाने के लिए 46 सीटें जीतने के दावे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जेजेपी वाले भी अच्छा मजाक कर लेते हैं। जेजेपी इस बार एक भी सीट नहीं जीत पाएगी और उचाना से कांग्रेस की जीत होगी।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने भिवानी में कांग्रेस की रैली को लेकर किरण चौधरी को निमंत्रण न मिलने पर साफ किया कि ये रैली पार्टी की है। फिर भी खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के सभी विधायकों को खुद फोन कर निमंत्रण दिया है। इसमें किरण चौधरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दीपेंद्र ने महाराष्ट्र में एनसीपी के प्रकरण पर कहा कि ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। फोर डी वाली भाजपा सरकार हर बार ऐसा करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि भिवानी में होने वाली रैली अमित शाह की चुनौती का जवाब देगी। आम आदमी पार्टी के बहाने दीपेंद्र ने बिना नाम लिए कुलदीप बिश्नोई पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि आदमपुर वालों के खातों में जब विदेशों में करोड़ों रुपये मिलते हैं तो केस के डर से पहले तो भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को वोट देते हैं और फिर भाजपा में शामिल हो जाते हैं। दीपेंद्र यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि कुलदीप का काला धन सफेद हो गया क्या। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा का पहले नारा था काला धन लाएंगे, सबके हिस्से 15-15 लाख आएंगे। अब भाजपा का नया नारा हो गया है कि काले धन वालों को भाजपा में लाएंगे और वाशिंग मशीन से उसे सफेद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed