फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jeetpura in Kabaddi, Keshav in wrestling, Makdana team victorious in volleyball

Bhiwani News: कबड्डी में जीतपुरा, कुश्ती में केशव, वॉलीबाल में मकड़ाना टीम विजयी

Mon, 21 Aug 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jeetpura in Kabaddi, Keshav in wrestling, Makdana team victorious in volleyball
कैरू। गांव देवराला में हर वर्ष की भांति तीज पर्व पर मेले व भंडारे का आयोजन किया गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कबड्डी में जीतपुरा, कुश्ती में केशव और वॉलीबाल में मकड़ाना की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

यह आयोजन बाबा माधूदास मंदिर के खेल परिसर में आयोजित हुआ। ग्रामीणों व आस पास के लोगों ने सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में बाबा माधूदास के मंदिर में पूजा-अर्चना करके प्रसाद चढ़ाया। खुशियों की मन्नत मांगी। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा माधूदास मंदिर के बालक दास महाराज, कैरू दिलसुख मंदिर के महंत भजन नाथ व जिला पार्षद उम्मीदवार रहे प्रदीप मंढोली ने रिबन काट कर किया। देर शाम तक खेल प्रतियोगिता चलती रही। खेल प्रतियोगिता में मैच रेफरी सूबेदार मेजर अमरचंद पहलवान, संन्यासी कोच मातूराम पायल, प्रवीन शर्मा इंदीवाली, नरेंद्र लखेरा, सुभाष कादयान, सुनील सिंधू, राजपाल बामला, सुमेला पहलवान ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
कबड्डी का फाइनल मुकाबला जीतपूरा व देवराला के बीच में खेला गया। इसमें जीत के बाद जीतपुरा को 51 सौ रुपये और उप विजेता देवराला ने 21 सौ रुपये भेंट किया गया। कुश्ती में केशव व सोनू बामला के बीच हुए फाइनल मुकाबले में सोनू बामला को पटकनी देते हुए केशव ने कुश्ती दंगल जीत लिया। दोनों पहलवानों को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वाॅलीबाल के फाइनल मुकाबला मकड़ाना व देवराला के बीच खेला गया। जिसमें मकड़ाना ने तीन अंक से देवराला को हराया। प्रथम टीम को 21 हजार रुपये व द्वितीय टीम को 11 हजार रुपये से सम्मानित किया। दौड़ प्रतियोगिता में सीमा बापोड़ा विजेता रही जिसे 21 सौ रुपये, दूसरे स्थान पर अंजली चरखी दादरी को 11 सौ रुपये व रिंकू बहल को 500 रुपये पुरस्कार के रूप में देकर सम्मानित किया गया। लड़कों की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर संदीप हड़ोदी को 21 सौ रुपये, दूसरे स्थान पर रविंद्र जमालपूर को 1100 रुपये व तीसरे स्थान पर मनोज सोनीपत को 500 रुपये भेंट कर सम्मानित किया गया। 1600 मीटर दौड़ में मोहन आदमपूर पहला स्थान पर रहा जिसको 3100 रुपये, दूसरे स्थान पर मोहित को 2100 रुपये, तीसरे स्थान पर संदीप हड़ोदी को 1100 रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed