फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ITI students upset due to non-stoppage of roadways buses at Sector 13 turn, jammed

Bhiwani News: सेक्टर 13 मोड पर रोडवेज बसों का ठहराव न होने पर बिफरे आईटीआई के विद्यार्थी, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
ITI students upset due to non-stoppage of roadways buses at Sector 13 turn, jammed
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सेक्टर 13 मोड़ पर रोडवेज बसों का ठहराव नहीं होने की वजह से शुक्रवार दोपहर को आईटीआई के विद्यार्थी बिफर गए। विद्यार्थियों ने भिवानी-हांसी मार्ग के सेक्टर 13 मोड़ पर बेरिकेड लगाकर जाम लगा दिया। इसकी वजह से सेक्टर मोड़ से हांसी की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। जिन्होंने विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया और रोडवेज के अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत करवाई। जिसके बाद रोडवेज के अधिकारियों ने सेक्टर 13 मोड पर बसों के ठहराव के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

जाम लगाने वाले गुस्साए आईटीआई के विद्यार्थियों ने कहा कि रोडवेज विभाग ने पहले भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई थी, इसके बावजूद बसों का ठहराव नहीं हो रहा। ऐसे में वे भागकर बस पकड़ते है, जिस दौरान कई बार विद्यार्थी चोटिल हो चुके हैं। विद्यार्थी आदित्य, अजय, महेंद्र, देवा, संदीप, राजेश, पवन ने बताया कि सेक्टर मोड़ पर बसों का ठहराव नहीं होने के कारण वे कई बार जाम लगा चुके हैं मगर उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। वे बस पास की फीस में आईटीआई से बस स्टैंड जाने के भी रुपये अदा कर रहे हैं, मगर रोडवेज बस चालक उनके लिए बस नहीं रोकते हैं। इसकी वजह से उन्हें मजबूरी में आईटीआई से रोहतक गेट तक पैदल जाना पड़ता है। विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा और इसकी सूचना पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो छात्र-छात्राएं रोड पर बैठे गए। करीब एक घंटे के बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया और बसों में बैठकर रोडवेज डिपो ले गए। जहां रोडवेज के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी समस्या का समाधान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक को लगाई फटकार
पुलिस ने विद्यार्थियों को समझा कर जाम खुलवाया दिया था, जिसके बाद विद्यार्थी और पुलिसकर्मी रोडवेज बसों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान हांसी की ओर से एक तेज रफ्तार कार चालक आया, जिससे टक्कर से सड़क पर खड़े विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। इसको लेकर पुलिसकर्मियों ने कार चालक को फटकार लगाई और उसे कम स्पीड से कार चलाने का बारे में कहा गया।

मामले की सूचना मिलते ही टीम सहित मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवा गया। रोडवेज बसों के ठहराव के लिए भी विद्यार्थियों और रोडवेज अधिकारियों के बीच वार्ता भी करवा दी थी। इस संबंध में किसी भी विद्यार्थी पर केस दर्ज नहीं किया है।
- बलदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना पुलिस।
सेक्टर मोड़ पर एक रोडवेज कर्मी की ड्यूटी लगा दी है, जोकि सुबह 10 बजे से आईटीआई व कॉलेज की छुट्टी होने तक वहीं रहेंगे।
- भरत सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed