फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Introduced the missing person to the family for a year

एक साल से लापता व्यक्ति को परिवार से मिलवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Introduced the missing person to the family for a year
भिवानी। एक साल पहले घर से लापता हुआ बिहार निवासी एक व्यक्ति को राज्य अपराध शाखा ने उसके परिवार से मिलवाया है। परिवार के सदस्य उसे अपने साथ लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए है। राज्य अपराध शाखा के हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी रामनाथ एक साल पहले भिवानी पहुंच गया। वह लावारिस हालत में घूम रहा था और देखने में बीमार भी लग रहा था। उसे दादरी गेट स्थित अपना घर में लाया गया और उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन

उससे जब उसके परिवार और पते के बारे में पूछा गया तो कुछ नहीं बता पाया। उसके बाद से रामनाथ अपना घर में ही रहने लगा। राज्य अपराध शाखा के हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह ने लगातार उसके परिवार के बारे में पता लगाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद परिवार के लोगों का पता चला तो उनसे संपर्क किया गया। अब रामनाथ एक बार फिर अपने परिवार से मिल सका है।
विज्ञापन

परिवार ने छोड़ दी थी उम्मीद
रामनाथ के भाई गोपालनाथ ने बताया कि वह मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है, इसलिए वह गुम हो गया था। कुछ दिन तक तो उसकी बहुत तलाश की मगर वह कहीं नहीं मिला। उसके बाद परिवार ने भी उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी रामनाथ हमें मिल पाएगा। बिछड़े भाई से एक साल बाद मिलकर बहुत खुशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना घर ने किया पूरा सहयोग
हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह ने बताया कि रामनाथ को उसके परिवार से मिलवाने में अपना घर संचालक ओमप्रकाश की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनसे जब भी कोई मदद मांगी गई तो उन्होंने मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed