{"_id":"662fe16a321722cb9a0c43e0","slug":"inspection-of-polling-stations-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116737-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नायब तहसीलदार ने किया बिधनोई और चैहड़ कला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नायब तहसीलदार ने किया बिधनोई और चैहड़ कला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बहल। लोहारू के एसडीएम व लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार गौरव ने सोमवार को बिधनोई के मतदान केंद्र 120 और चैहड़ कलां के 160 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। बूथ से संबंधित बीएलओ को मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर चुनिंदा जरूरी सुविधाएं होनी जरूरी है। इसमें पर्याप्त प्रकाश के लिए बिजली, पीने का पानी, शौचालय का प्रबंध होना चाहिए। इसी प्रकार से दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप का होना जरूरी है। उन्होंने बिधनोई और चैहड़ कलां गांव में अनुसूचित जाति की चौपाल में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां पर बिजली व शौचालय की व्यवस्था को चेक किया।
मौके पर मौजूद बीएलओ को निर्देश दिए कि बूथों पर नागरिकों को मतदान करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हर पोलिंग बूथ पर नाम अंकित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए प्रवेश व निकास द्वार अलग अलग हों ताकि किसी भी तरह से अव्यवस्था न बनें। उन्होंने कहा कि इन चौपालों में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।