फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INSO protested outside VC office of CBLU in Bhiwani

कैलेंडर विवाद: इनसो ने सीबीएलयू के वीसी कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी, चौ. बंसीलाल का फोटो लगाने की मांग की

Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

छात्रों ने सीबीएलयू के कैलेंडर में चौधरी बंसीलाल का फोटो नहीं होने पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द फोटो लगाने की मांग की। साथ ही विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को भी जल्द हल करने की मांग रखी।

विज्ञापन
INSO protested outside VC office of CBLU in Bhiwani
इनसो ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में स्थित चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर से पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की फोटो हटाए जाने पर इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना के नेतृत्व में गुरुवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान भारी संख्या में जमा छात्रों ने सरकार व सीबीएलयू मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन


इनसो ने सीबीएलयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें जारी किए गए कैलेंडर को रद्द करने और चौ. बंसीलाल की फोटो लगाकर नया कैलेंडर जारी करने, कैलेंडर बनाने वाली कमेटी पर कार्रवाई किए जाने और कुलपति द्वारा सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे जाने की मांग की। 
विज्ञापन


इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि एक तरफ तो सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए देश के महापुुरुषों व शहीदों को याद कर रही है। दूसरी ओर वार्षिक कैलेंडरों से महापुरुषों की फोटो ही गायब की जा रही है। सेठी ने कहा कि महापुरुषों की फोटो वार्षिक कैलेंडर से हटाना ओछी मानसिकता का परिचय है। धनाना ने कहा कि चौ. बंसीलाल विकास पुरुष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका फोटो कैलेंडर से हटाना शर्मनाक है। यह इतिहास बदलने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यदि पांच फरवरी तक कैलेंडर बदलवाकर उस पर चौ. बंसीलाल की फोटो नहीं लगी और लंबित परीक्षा परिणाम सहित छात्रों की अन्य समस्याएं दूर नहीं हुईं तो वे पांच फरवरी को सीबीएलयू को ताला जड़ने का काम करेंगे।

इस अवसर पर यमन शर्मा, सोनू बामला, दीपेन ग्रेवाल बामला, अंकित, दिनेश, जयभगवान, मोहित घणघस, चिंटू लेघां, अपूर्व यादव, प्रीतम गोलागढ़, भोलू घणघस, आकाश, नीरज, मोहित, अमित गुज्जर, अमनदीप, सुधांशु शर्मा, मिट्ठू राजपूत, साहिल, हेमंत डागर, मोनू भारद्वाज, राहुल कायला, संजय ग्रेवाल, हेमंत, संजीव चौधरी, साहिल धनाना, अजय लोहानी, संदीप बेरला, विकास कालीरमन, दिनेश बेली, विक्रम धनाना सहित अनेक छात्र एवं इनसो पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed