{"_id":"e83a9ed61bad71b7f0a6ffbb1d829d10","slug":"inogration-of-womens-poolice-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला थाने के शुभारंभ के साथ ही एफआईआर दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाने के शुभारंभ के साथ ही एफआईआर दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन एक दिन पूर्व जिला के पहले महिला थाने का शुभारंभ किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा आबकारी एवं कराधान मंत्री घनश्याम दास सर्राफ ने थाने का उद्घाटन करते हुए इसे महिला उत्पीड़न रोकने में जरूरी बताया।
थाने के शुभारंभ पर जहां स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी वहीं महिला पुलिस कर्मियों ने जूडो से अपनी ताकत दिखाई। यही नहीं पहले दिन एक दहेज उत्पीड़न का एक केस दर्ज किया गया।
पुलिस लाइन में करीब एक एकड़ परिसर में बने महिला थाने का शुभारंभ रंगारंग रहा। सबसे पहले अतिथियों का स्वागत में धुन बजी। गवर्नमेंट स्कूल की छात्राओं ने लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद महिला पुलिस ने जूडो की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
शुभारंभ मौके पर जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि संवेदनशील विषयों के प्रति गंभीर दृष्टिकोण रखने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिलों में महिला पुलिस थाने खुलवा कर नारी सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत कदम उठाया है।
उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जनहित में बताया। वहीं बाढड़ा के विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन बहनों को अपने भाइयों से यह वचन लेना चाहिए कि वे दूसरी बहनों की भी रक्षा करेंगे।
समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश बलजीत सिंह व उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की सार्थकता तब होगी जब थाना ही नहीं, अपितु प्रत्येक कार्यालय में महिलाएं पुरुषों के समक्ष खुलकर अपनी बात कह सकेंगी।
डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि महिला पुलिस के लिए चलाई जा रही जूडो क्लास आम लड़कियों के लिए भी शुरू की जानी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि महिला पुलिस थाने में महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे कानून व संरक्षण से संबंधित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि महिला संरक्षण अधिकारी, महिला सलाहकार, महिला पुलिस प्रकोष्ठ के कार्यालय यहां स्थापित किए गए हैं।
इस मौेक पर जिला न्यायवादी सीमा हुड्डा, डॉ. प्रोमिला सुहाग, रितु गिल, अधिवक्ता मुकेश चौहान ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में बवानीखेड़ा के विधायक बिशम्भर बाल्मिकी, ऋषि प्रकाश शर्मा, सोमवीर सांगवान, ताराचंद अग्रवाल, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. गक्खड़, रजिस्ट्रार भगवान सिंह, एसडीएम सतबीर सिंह लोहचब, डॉ. शालीन, सीजेएम हरीश गोयल, रामावतार शर्मा, संजय छपारिया, ओमप्रकाश मान, राजपाल सिंह, शंकर धूपड, बृजलाल सर्राफ, नंदकिशोर अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला श्योराण, सीएमओ डॉ. रमेश धनखड़, जयबीर सिवाच आदि मौजूद रहे।
पहले दिन एक एफआईआर
महिला थाने में पहले दिन एक एफआईआर दहेज प्रताड़ना की दर्ज हुई। बापोड़ा की लड़की ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप ल गाया। उसने बताया कि उसकी शादी जाटू लुहारी में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे तंग किया जा रहा है। मामले में एसएचओ सुनीता ने बताया कि महिला सेल की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।