{"_id":"684491a575116a3a9906a0ed","slug":"injustice-will-not-be-allowed-to-happen-to-sc-class-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-135173-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एससी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एससी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा
Sun, 08 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 23 में नागरिकों की समस्याएं सुनते एससी आयोग के चेयरमैन बिजेंद्र बड़गुज्जर।
भिवानी। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बड़गुज्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के साथ-साथ विशेषकर अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति आयोग के पास नागरिकों की जो भी शिकायतें या समस्याएं पहुंचती हैं, उन पर गंभीरता के साथ कदम उठाकर पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाया जाता है। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के लोगों के साथ में किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
बिजेंद्र बड़गुज्जर सेक्टर 23 में खुला दरबार लगाकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही हैं, जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग भी शामिल है। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है। यदि किसी व्यक्ति के साथ में अन्याय होता है या उसका शोषण होता है तो वह व्यक्ति आयोग में अपनी समस्या रख सकता है।
उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें आयोग के पास में पहुंचती हैं, उन पर आयोग द्वारा ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उन्होंने बताया कि 14 जून को भिवानी में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी और कार्यक्रम में प्रबुद्ध नागरिक अपने विचार प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान प्रो. डॉ अश्वनी कुमार, हरनारायण दहिया, सुरेश नेहरा, जितेंद्र सभरवाल, दिनेश नेहरा, अभिनव चांग, धूम सिंह मौजूद थे।