फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Injured liquor contractor died during treatment

Bhiwani News: घायल शराब ठेकेदार ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Thu, 22 Jun 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Injured liquor contractor died during treatment
भिवानी। गांव बड़सी गुजरान में छह गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल शराब ठेकेदार ने हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर चार-पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, वारदात के 72 घंटे बाद भी पुलिस हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। शव का हिसार में बवानीखेड़ा पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10.30 बजे कार सवार करीब छह युवकों ने गांव बड़सी गुजरान निवासी निवासी सुरजीत (32) के घर में घुसकर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में सुरजीत के हाथ, पेट, जांघ और पैर में करीब छह गोलियां लगी थी। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से छह गोलियां निकाली।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सुरजीत की ऑपरेशन के बाद ही हालत नाजुक बनी हुई थी। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उसके भाई के रोहतक के सीसर और भिवानी जिले के गांव सागवान में शराब ठेके चल रहे हैं। संदीप की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने पहले करीब पांच छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। शराब ठेकेदार सुरजीत ने बुधवार शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वीरवार को बवानीखेड़ा पुलिस के जांच अधिकारी एसआई राजबीर सिंह ने हिसार में सुरजीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालू शराब ठेके पर चली गोली में चार अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज
गांव तालू में शराब ठेका के बाहर बैठे कारिंदे पर गोली चलाने के मामले में सदर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शराब ठेके के सेल्समैन संदीप की शिकायत पर सदर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों के बारे में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
शराब ठेकेदारों की आपसी रंजिश का तो नही है नतीजा
बड़सी गुजरान में शराब ठेकेदार और तालू में शराब ठेके पर हुई फायरिंग की घटनाओं को शराब ठेकेदारों की आपसी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक शराब बिक्री को लेकर कोई रंजिश सामने नहीं आई है। तालू का शराब ठेका 12 जून को ही खुला था, जबकि इससे पहले यहां दूसरा ठेकेदार कारोबार करता था। इसी तरह बड़सी गुजरान के शराब ठेकेदार सुरजीत के भी रोहतक और भिवानी में शराब ठेके थे। ऐसे में शराब ठेकेदारों की आपसी रंजिश में ये वारदात हुई हैं तो पुलिस के लिए इन्हें समय रहते रोकना बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि इस खूनी खेल का कोई अंत नहीं है।


गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुरजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वीरवार को हिसार में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।
-एसआई राजबीर सिंह, जांच अधिकारी बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed