फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   India won 40 medals in weightlifting under the guidance of coach Vijay

Bhiwani News: कोच विजय के मार्गदर्शन में भारत ने वेटलिफ्टिंग में जीते 40 पदक

Tue, 02 Sep 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
India won 40 medals in weightlifting under the guidance of coach Vijay
भिवानी। भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने भिवानी निवासी कोच विजय रोहिल्ला और मुख्य कोच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी विजय शर्मा के मार्गदर्शन में अहमदाबाद में 24 से 30 अगस्त तक आयोजित वेटलिफ्टिंग कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 40 पदक और 6 ट्रॉफी अपने नाम कीं। प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन भिवानी के प्रधान राजीव प्रकाश, सचिव विनोद कुमार प्रजापति, उपप्रधान संदीप सिंह, उपप्रधान राखी रोहिल्ला और हरियाणा वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अरुण ठाकरान ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 27 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। इनमें सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक, जूनियर वर्ग में 11 स्वर्ण और 1 रजत पदक, जबकि यूथ वर्ग में 12 स्वर्ण और 3 रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन


हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यूथ वर्ग में पायल और शाह हुसैन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि भावना और संजना ने भी अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। आयोजकों ने बताया कि सभी वर्गों की कुल 6 ट्रॉफी भारत के नाम रही, जो देश के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed