फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the traditional netball event, Sonipat defeated Kaithal by 38-37

Bhiwani News: नेटबाल के ट्रेडिशनल इवेंट में सोनीपत ने कैथल को 38-37 के अंतर से हराया

Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
In the traditional netball event, Sonipat defeated Kaithal by 38-37
गांव कलिंगा स्थित स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों क
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लड़के व लड़कियों की तीन दिवसीय राज्यस्तरीय नेटबाल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। स्पर्धा के ट्रेडिशनल इवेंट में सोनीपत ने कैथल को 38-37 के अंतर से हराया। इस चैंपियनशिप के तहत नेटबाल के तीन इंवेंट कराए गए।
विज्ञापन

इसमें 17 वीं जूनियर राज्यस्तरीय ट्रेडिशनल नेटबाल, तीसरी जूनियर राज्यस्तरीय फास्ट फाइव नेटबाल तथा प्रथम जूनियर राज्यस्तरीय मिक्स्ड नेटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। सभी इवेंटों में प्रतिभागियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संचालिका रेणुका शर्मा ने शिरकत की तथा विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम
हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के समापन पर 17वीं जूनियर राज्य स्तरीय ट्रेडिशनल इवेंट में सोनीपत ने कैथल को 38-37 के अंतर से हराया। लड़कियों के वर्ग में सोनीपत ने रोहतक को 35-29 के अंतर से हराया तथा तीसरे स्थान पर कैथल को 29-24 के अंतर से हराकर भिवानी की टीम रही। तीसरी जूनियर राज्यस्तरीय फास्ट फाइव के लड़कों के वर्ग में सोनीपत ने भिवानी को 25-20 के अंतर से हराया। वहीं लड़कियों के वर्ग में सोनीपत ने रोहतक को 19-9 के अंतर से हराया। प्रथम जूनियर राज्यस्तरीय मिक्स्ड इवेंट में रोहतक ने सोनीपत को 22-11 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed