फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the rapid antigen test, two individuals were found to be corona positive in Bhiwani.

Bhiwani News: रैपिड एंटीजन टेस्ट में भिवानी में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
In the rapid antigen test, two individuals were found to be corona positive in Bhiwani.
नागरिक अस्पताल में बनाया फ्लू कार्नर। 
भिवानी। कोरोना के नए वेरिएंट ने जिले में भी दस्तक दे दी है। जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक को होम आईसोलेट किया गया है दूसरा रोहतक में है। उन्हें वहां आईसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 35 फ्लू कार्नर बनाए गए हैं। वहीं, शहर के मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन औसतन दस मरीजों की जांच की जाती है। नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन रूम में 39 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद दो व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। वहीं, एहतियात के तौर पर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके अलावा, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्लू कॉर्नर स्थापित कर लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पीएचसी व सीएचसी स्तर पर दो बेड रिजर्व

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 2 बेड आइसोलेशन के लिए रिजर्व हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सब-डिविजनल अस्पताल स्तर पर 10 बेड और नागरिक अस्पताल में 39 बेड आइसोलेशन के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इसके साथ ही आईएमए की मीटिंग लेकर भी अस्पतालों में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के लक्षण :

सांस लेने में परेशानी

सूखी खांसी

गले में खराश

कमजोरी महसूस होना

शरीर दर्द व बुखार

जुकाम व खांसी

उल्टी व दस्त



कैसे करें बचाव

भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें

संतुलित आहार लें

योग व व्यायाम करें

हाथों को साफ करने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग करें

वर्जन::
करीब 150 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें से दो रैपिड एंटीजन पॉजिटिव आए हैं। दोनों होम आइसोलेट हैं। हमारी टीम जा चुकी है। इसमें से एक पत्रकार हैं, जो कि रोहतक से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हमने वार्ड बना दिए हैं। सभी तैयारियां पूरी हैं। आमजन से अपील है कि घबराए नहीं, सावधानी बरते।

-डॉ रघुवीर शांडिल्य सिविल सर्जन भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed