फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the half year fell stove innocent

चूल्हे में गिरी डेढ़ साल की मासूम

Fri, 17 Oct 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 17 Oct 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन

खेल-खेल में डेढ़ साल की मासूम बच्ची चूल्हे में गिर गई। इस कारण वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची 40 फीसदी तक झुलस गई है।

विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब साढे़ तीन बजे हुआ। कालुवाला गांव में मजदूर सत्यप्रकाश की डेढ़ साल की बच्ची पलक मुड्डे पर बैठा रखी थी। बच्ची का करीब तीन वर्षीय भाई प्रिंस उसके पास खेल रहा था। खेल-खेल में अचानक कूलर के ऊपर रखा कंबल गिर गया और कंबल आधा बच्ची पर और आधा चूल्हे में गिरा। कंबल गिरने से मुड्डे पर बैठी बच्ची भी पास ही रखे चूल्हे में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में बच्ची बुरी तरह झुलस गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक विक्रम ने बताया कि बच्ची करीब 40 फीसदी तक झुलसी है। बच्ची के पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा खेल रहा था तो कंबल गिरा दिया और कंबल में आग लग गई। वहा मुड्डे पर बैठी उसकी बेटी चूल्हे में गिर गई। जिस कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां पहले से अस्पताल में भर्ती
पलक की माता पहले ही सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। उसे पत्थरी के दर्द के जलते सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह वार्ड नंबर सात मेें भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed