{"_id":"45478e544d4ad7aa3487fef7db003080","slug":"in-sumo-found-3-lakhs-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूमो में पकडे़ तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूमो में पकडे़ तीन लाख
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने वाहनों की जांच के दौरान देर रात एक गाड़ी से तीन लाख रुपये बरामद किए। गाड़ी सवार व्यक्ति इन रुपयों के बाबत कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद राशि को सीज कर दिया गया है। युवकों को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
घटना रात करीब 10 बजे की है। पुलिस प्रशासन की ओर से गठित पेट्रोलिंग पार्टी नंबर 27 एएसआई कृष्णपाल के नेतृत्व में वाहनों की जांच में जुटी थी। मानहेरू गांव की सीमा पर टीम ने एक सूमो गाड़ी रूकवाई। जिसमें तीन लाख रूपये बरामद हुए। गाड़ी में मौजूद तीन लोगों की पहचान गोविंदपुरा वासी बीर सिंह व जयप्रकाश, चालक शिव कॉलोनी भिवानी वासी प्रदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन
गाड़ी सवार सभी एक राजनीतिक पार्टी के थे। पुलिस पूछताछ में बताया कि इलेक्शन के दौरान बुक की गई गाड़ियों की पेमेंट करने के लिए वे तीन लाख रुपये लेकर जा रहे थे। पुलिस पार्टी जवाब से संतुष्ट नहीं हुई। जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राशि को सीज कर दिया गया। मामले में एएसआई कृष्णपाल ने बताया कि राशि जब्त कर ली गई और तीनों व्यक्तियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन