फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Important role of media in strengthening democracy: Deputy Commissioner

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की अहम भूमिका : उपायुक्त

Sat, 16 Nov 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Important role of media in strengthening democracy: Deputy Commissioner
राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर संगोष्टी को संबो​धित करते श्रीभगवान वशिष्ठ।
भिवानी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर नगर सुधार मंडल मार्केट स्थित मीडिया सेंटर में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारिता का बदलता स्वरूप विषय पर संगोष्ठी की गई।
विज्ञापन


उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। समस्याओं को उजागर करने के साथ-साथ जनकल्याणकारी नीतियां भी आम जन तक पहुंचाने का दायित्व मीडिया पर है। इसलिए मीडिया को स्टीक व तथ्यात्मक जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों की सूचना न पहुंचने के कारण पात्र लोग नीतियों का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीभगवान वशिष्ठ ने ने कहा कि आजादी से पहले पत्रकारों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आजादी के बाद पत्रकारों की हितों की रक्षा के लिए भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई और पत्रकारों के अधिकार सुरक्षित हुए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी के विकास के साथ ही सूचनाओं को प्रेषित करने के परंपरागत तरीकों में भी बदलाव आया है। इस मौके पर जन संपर्क विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed