{"_id":"383e760b7da1c35b46fba65aac862150","slug":"if-the-garbage-is-out-of-dustwin-then-action-against-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डस्टबीन से बाहर कचरा मिला तो कर्मचारी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डस्टबीन से बाहर कचरा मिला तो कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डस्टबीन से बाहर कचरा मिला तो नप परिषद कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। यह योजना नगर परिषद प्रशासन से कचरा सड़क पर आने से रोकने के लिए बनाई है।
इसके लिए नप सफाई कर्मचारियों को डस्टबीन की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अब कर्मचारी कचरा बाहर नहीं आने के साथ निगरानी करेंगे कि कौन बाहर कचरा फेंकता है और कौन जलाता है।
अगर कोई पकड़ा गया तो उसका चालान किया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए यह योजना बनाई गई है। नगर परिषद चेयरमैन भवानी प्रताप ने इसके लिए स्वयं बुधवार सुबह शहर का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिए।
नगर परिषद स्वच्छता अभियान चलाए हुए है और इसके बाद भी शहर से स्वच्छता गायब है। नप कर्मचारियों ने इसका सर्वे किया तो पाया कि नप कर्मचारी सफाई करते है और लोग फिर से कुछ समय बाद ही वहां कचरा बिखेर देते है। बड़ी समस्या यह है कि कचरा डस्टबीन में डालने की बजाए इधर-उधर फें क दिया जाता है।
विज्ञापन
लोग दूर से ही डस्टबीन की ओर कचरा फेंकते है। जिस कारण अधिकतर कचरा डस्टबीन से बाहर ही गिरता है। अनेक दफा तो कचरा सड़क तक पहुंच जाता है।
इसे रोकने के लिए नगर परिषद पदाधिकारियों, अधिकारियों ने मिलकर योजना बनाई है। जिसके तहत नप सफाई कर्मचारियों की निगरानी ड्यूटी लगाई गई है। शहर में रखे गए डस्टबीन के लिए एक-एक कर्मचारी को तीन-तीन, चार-चार डस्टबीन की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि वे डस्टबीन की निगरानी रखे और बाहर पड़े कचरे को डस्टबीन में डाले या डलवाए। इसके अलावा लोगों को कचरा डस्टबीन में ही डालने के लिए जागरूक करें। यदि कोई बाहर कचरा फेंकता है या जलाता है तो उसका मोबाइल से फोटो खिंच ले।
उसका चालान किया जाएगा और दो हजार रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। इसके साथ कर्मचारियों की भी ड्यूटी तय की गई है कि डस्टबीन से बाहर कचरा मिला तो उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान करवाई सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश
नगर परिषद चेयरमैन भवानी प्रताप, कुछ पार्षदों, सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास ने बुधवा सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, नया बाजार, मार्ग पर कर्मचारियों से सफाई करवाई गई। कुछ जगह कर्मचारी बैठकर बातों में मशगूल दिखे, उन्हें चेतावनी दी गई।
नप चेयरमैन ने निरीक्षण के दौरान जहां कर्मचारियों को बेहतर सफाई के लिए प्रेरित किया वहीं आम लोगों को भी कचरा सड़क किनारे या इधर-उधर फेंकने की बजाए डस्टबीन में डालें। उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया।
वर्जन::::
शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में डस्टबीन की निगरानी की ड्यूटी भी कर्मचारियों की लगाई गई है। कर्मचारी निगरानी करेंगे कि कचरा डस्टबीन से बाहर या सड़क पर न आए। लोगों को भी कचरा डस्टबीन में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
भवानी प्रताप, नप चेयरमैन
नगर परिषद
वर्जन:::
कचरा जलाने या बाहर फेंकने पर जुर्माने का प्रावधान है। यदि किसी ने कचरा जलाया या डस्टबीन से बाहर फेंका तो उस पर एक से पांच हजार रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। पिछले दिनों कुछ के चालान किए गए हैं।
विकास कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर