फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HSEB, new joint secretary join, board

प्रो. पवन शिक्षा बोर्ड में संयुक्त सचिव नियुक्त

Tue, 15 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
HSEB, new joint secretary join, board
भिवानी (संवाद)। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार प्रो. पवन कुमार शर्मा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। प्रो. शर्मा ने सोमवार को बोर्ड कार्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जगबीर सिंह ने पवन कुमार को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रो. शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उसे सार्थक सिद्ध करेंगे और बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव के साथ मिलकर बोर्ड को उच्च मुकाम पर ले जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रो. शर्मा को फरीदाबाद राजकीय कॉलेज में जंतु विज्ञान (जूलॉजी) विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर पद से रिलिव करते हुए दो साल के लिए डेपुटेशन पर भेजकर शिक्षा बोर्ड में नियुक्ति की है। इससे पूर्व प्रो. शर्मा जिला नारनौल के महिला कॉलेज में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर सेवाएं देने के बाद वर्तमान में फरीदाबाद गवर्नमेंट कॉलेज में कार्यरत थे। उन्हें शिक्षा क्षेत्र में करीब 30 साल लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed