फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   How will greenery, beautification increase and even the administration could not maintain the environment?

Bhiwani News: कैसे बढ़ेगी हरियाली, सौंदर्यीकरण और पर्यावरण की प्रशासन भी नहीं कर पाया रखवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
How will greenery, beautification increase and even the administration could not maintain the environment?
भिवानी। जिले में सौंदर्यीकरण और हरियाली के साथ पर्यावरण का दायरा बढ़ाने की कोशिशें तो बहुत हो रही हैं। मगर इनकी रखवाली नहीं हो रही। लघु सचिवालय परिसर के गेट नंबर एक के बाहर फुटपाथ पर सैकड़ों गमले हाल ही में रखवाए गए थे, मगर हरियाली की जिला प्रशासन ही रखवाली नहीं कर पाया। लघु सचिवालय के बाहर रखे गमलों में न पानी की व्यवस्था हो पाई न ही इनकी लावारिस पशुओं से कोई सुरक्षा। अधिकांश गमलों के अंदर लगे पौधे सूख गए। वहीं कुछ गमलों को लावारिस पशुओं व राहगीरों ने तोड़ डाला।
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर के आसपास की सुंदरता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन से संयुक्त रूप से सभी सरकारी विभागों की जिम्मेदारी लगाई थी। संबंधित विभागों को अपने-अपने अधीन आने वाली व्यवस्थाएं यहां दुरुस्त किए जाने का भी जिम्मा भी प्रशासन ने सौंपा था। लघु सचिवालय के बाहर फुटपाथ पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने फुटपाथ को पक्का भी करा दिया और लावारिस पशुओं से सुरक्षा के लिए यहां लोहे के पाइप भी लगा दिए। इसके बाद सामाजिक संगठनों व वन विभाग के साझे प्रयासों से यहां फलदार और फूलदार पौधों के साथ बड़े गमलों की भी व्यवस्था कराई गई। ये रंग बिरंगे गमले और इनके अंदर लगे पौधे शुरूआत में काफी मनमोहक भी लगे, मगर चंद दिनों बाद ही इनकी सूरत बदल गई।
विज्ञापन

गमलों के अंदर पौधों की हरियाली सूखकर सिर्फ डाली रह गई। जबकि कुछ गमलों के अंदर से ही पौधे गायब हो गए। कुछ गमलों को लावारिस पशुओं या फिर शरारती तत्वों ने तोड़ डाला। अब यहां लघु सचिवालय के बाहर हरियाली नहीं सिर्फ बदहाली ही दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----



प्रशासन ने चलाया था पर्यावरण संरक्षण का जोर-शोर से अभियान

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के साथ मिलकर जोर शोर से पर्यावरण संरक्षण का अभियान चलाया था। इसके तहत सामाजिक संगठनों और पर्यावरणविदों को भी शामिल किया गया। शुरुआत में इनके कार्य सार्थक भी दिखे, मगर इनके नतीजे ज्यादा दूरगामी नहीं मिले। जहां पर पौधे लगे वहां उचित रखरखाव और पानी का अभाव में सूख गए। अब कई जगह लगे पौधों के नामो निशान तक नहीं बचे हैं। लघु सचिवालय के बाहर काफी बड़े क्षेत्रफल में रखे सैकड़ों गमले हरियाली से वीरान पड़े हैं।


----------
लघु सचिवालय के आसपास के इलाके के सौंदर्यीकरण के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया था। फिलहाल यहां लगाए गए पौधे सूख गए हैं। जो पौधे खराब हो गए हैं। उन्हें हटाकर उनकी जगह नए पौधे लगाए जाएंगे और इन पौधों में यहां नियमित रूप से सिंचाई की व्यवस्था भी कराई जाएगी। ताकि इन पौधों का उचित रखरखाव किया जा सके।

-डॉ. राजेश वत्स आईएफएस, जिला वन मंडल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed