फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   hospital health

महिला तड़पती रही और पास से गुजरते रहे नेता, एसपी ने देखा तो पहुंचाया अस्पताल

Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
hospital health
कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद अचानक बेहोश हुई महिला को संभालती महिला पुलिस। - फोटो : Bhiwani
कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद गेट पर अचानक एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर आने के बाद गिर गई। बैठक में पहुंचे नेता गाड़ी से उसके पास से गुजरते रहे। देखकर भी नजअंदाज कर दिया। जब पुलिस अधीक्षक वहां से गुजरे तो उन्होंने महिला को देख तुरंत गाड़ी रुकवाई और अपनी गाड़ी में महिला को अस्पताल पहुंचाने की बात कही। इसके बाद महिला को एसएचओ सिविल लाइन विद्यानंद की गाड़ी से इमरजेंसी पहुंचाया गया। वहीं एसपी के निर्देश पर महिला पुलिस कर्मी भी उपचार के दौरान महिला के साथ रही।
विज्ञापन

मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक खत्म होने के बाद का है। ढिगावा मंडी क्षेत्र से एक महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर बैठक में पहुंची थी। बैठक खत्म होने के बाद मंत्री, विधायक, अधिकारी व अन्य जा रहे थे तो अचानक महिला को चक्कर आ गया और वह बीच रास्ते पर गिर गई। बैठक में आए नेता वहां से गुजरते रहे मगर किसी ने सुध नहीं ली। पुलिस अधीक्षक ने देखा तो अपनी गाड़ी रोकी और तुरंत महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए के लिए कहा।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि उसकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है और वे भी उसी स्कूल में काम करता है। उसकी बेटी के साथ वहां एक टीचर ने फोन पर अश्लील बातें की। डायरेक्टर और प्रिंसिपल को शिकायत की तो उसी की बेटी को स्कूल से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में सिर्फ एक को गिरफ्तार किया है। अब उसकी बेटी को बीच सत्र निकाल दिया है। इसकी गुहार लेकर वह और उसकी पत्नी शिक्षा मंत्री से न्याय की गुहार लगाने कष्ट निवारण समिति की बैठक में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed