फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hisar has the highest number of exam centres and Panchkula has the lowest number of exam centres for Haryana Board 10th and 12th exams

Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए हिसार में सबसे अधिक और पंचकूला में सबसे कम परीक्षा केंद्र

Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Hisar has the highest number of exam centres and Panchkula has the lowest number of exam centres for Haryana Board 10th and 12th exams
शहर में ​स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्य द्वार।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। प्रदेशभर में 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 116 परीक्षा केंद्र हिसार और सबसे कम पंचकूला जिले में मात्र 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेशभर में इन परीक्षाओं में 5,16,787 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक होंगी। परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक होगी। इसमें 2,72,421 छात्र और 2,44366 छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी। वहीं, बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम से भी अधिकारी सीधी निगरानी कर मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फरवरी-मार्च में नियमित और ओपन की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं में 1431 परीक्षा केंद्रों में 10वीं कक्षा के 15,935 ओपन स्कूल और 3706 प्राइवेट के अलावा 2,73,754 नियमित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 12वीं ओपन से 25232 विद्यार्थी शामिल हैं, जबकि प्राइवेट 3890 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह इसमें नियमित परीक्षार्थी 194270 शामिल होंगे। परीक्षाओं की नियमित निगरानी के लिए बोर्ड की उड़नदस्ते और रेपिड एक्शन फोर्स भी बनाई गई हैं। क्यूआर कोड के अलावा हिडन फीचर्स भी प्रश्नपत्र में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा एक सत्र में कराई जाएंगी। परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए भी बोर्ड की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
- अजय चोपड़ा, सचिव, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
ये है प्रदेश में जिला वार परीक्षा केंद्र और ओपन, प्राइवेट व नियमित परीक्षार्थी

जिले का नाम- परीक्षा केंद्र- ओपन- प्राइवेट- नियमित

अंबाला- 57 615- 89- 9520

भिवानी- 74- 453- 140- 14556

फरीदाबाद- 79- 1215- 118- 21365

फतेहाबाद- 64- 927- 621- 11333

गुरुग्राम- 63- 561- 83- 14749
हिसार- 116- 1124- 302- 20987

झज्जर- 56- 100- 31- 9111

जींद- 86- 967- 458- 15898

कुरुक्षेत्र- 54- 566- 97- 8723

करनाल- 79- 943- 105- 14129

कैथल- 75- 1023- 329- 13417

महेंद्रगढ़- 52- 161- 47- 7784

पंचकूला- 24- 499- 37- 4565

पानीपत- 75- 745- 75- 14717

रेवाड़ी- 57- 121- 28- 8212

रोहतक- 46- 291- 81- 9614

सिरसा- 87- 1210- 607- 13378

सोनीपत- 76 - 356- 90- 15143

यमुनानगर- 57- 505- 71- 11647

नूंह- 59- 2325- 175- 14162

पलवल- 58- 773- 98- 14897

चरखी दादरी- 37- 81- 24- 5847

----------------------------------------------------

कुल- 1431- 15935- 3706- 273754
---------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed