फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heartbeats of candidates increased due to decrease in voting percentage in Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha constituency.

Bhiwani News: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदान फीसदी घटने से बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कनें

Mon, 27 May 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Heartbeats of candidates increased due to decrease in voting percentage in Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha constituency.
भिवानी। लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में पिछले चुनावों के मुकाबले औसतन मतदान प्रतिशत घटा है, लेकिन लोहारू विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान हुआ। वीआईपी बूथ यानी दिग्गज नेताओं के बूथों पर भी मतदान दम तोड़ गया। जहां पिछली बार मतदान की प्रतिशत 70 फीसदी से अधिक रही थी वहां पर सिर्फ 50 से 55 के बीच ही सिमट कर रह गया। खुद नेताओं के बूथों पर भी सबसे कम वोट डले हैं।
विज्ञापन

लोहारू विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के वित्तमंत्री जयप्रकाश दलाल भी भाजपा से विधायक हैं। पिछले साल इस क्षेत्र में 65 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार पांच फीसदी बढ़ोतरी कर 69.22 फीसदी मतदान हुआ। यहां सत्ता पक्ष के विरोध का वोट अधिक माना जा रहा है। इसकी एक वजह किसान आंदोलन भी रहा है वहीं दूसरा लोहारू विधानसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस के दो विधायक प्रबल दावेदार भी हैं।
विज्ञापन


भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोहारू विधानसभा में 69.22 प्रतिशत मतदान रहा। पुरुष मतदाताओं ने 70.05 फीसदी मतदान किया जबकि महिला मतदाताओं ने 68.30 प्रतिशत मतदान किया। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में लोहारू शहर के बूथ नंबर 208 पर 56.48 प्रतिशत न्यूनतम मतदान हुआ और गांव मीठी के बूथ नंबर 97 पर 85.54 प्रतिशत सर्वाधिक मतदान हुआ। इसी तरह भिवानी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान आंका गया। भिवानी में मात्र 56.30 फीसदी ही मतदान किया, मतदान में भी महिलाएं ही आगे रही, जबकि पुरुषों ने कम रुझान दिखाया। भिवानी में भाजपा विधायक के बूथ नंबर 91 पर भी मतदान पिछले साल से कम करीब 53 फीसदी ही रहा। वहीं किरण चौधरी के बूथ नंबर 107 पर भी मतदान करीब 55 फीसदी में ही सिमट कर रह गया। जबकि किरण चौधरी के गढ़ तोशाम में पिछली बार करीब 73 प्रतिशत मतदान हुआ था, अब यहां 62 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




हुड्डा गुट के नेताओं ने संभाला था राव दान सिंह के चुनाव का मोर्चा
लोकसभा चुनाव में भले ही राव दान सिंह को कांग्रेस से टिकट मिली थी, लेकिन उसके चुनाव का भिवानी जिले में हुड्डा गुट के नेताओं ने ही मोर्चा संभाल रखा था। इन कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने में जी जान लगाई, बल्कि बूथों पर भी खुद ही कमान संभाली हुई थी। ये नेता राव दान सिंह के पक्ष में डोर टू डोर करने में भी जुटे रहे वहीं रैलियों में भी इनकी भागेदारी सबसे अधिक सक्रियता के साथ दिखाई दी।



ये रहा है भिवानी लोकसभा चुनाव का इतिहास, जीत का ये था अंतर
-1977 लोकसभा चुनाव : चंद्रावती जनता पार्टी से चौ. बंसीलाल को हराकर एक लाख 61 हजार 243 मतों से विजयी रही थीं।
-1980, 1984 और 89 के लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से चौ. बंसीलाल सांसद चुने गए। जबकि 1987 में लोकदल सीट पर भिवानी से चौ. रामनारायण सिंह सांसद बने। -1991 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा विकास पार्टी से कांग्रेस के जयनारायण को 30565 मतों से हराकर चौ. जंगबीर सिंह सांसद बने।
-1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव में चौ. सुरेंद्र सिंह सांसद बने, उन्होंने लोकदल के अजय सिंह और कांग्रेस के जगबीर सिंह को हराया था।
-1999 के लोकसभा चुनाव में इनेलो से अजय सिंह चौटाला ने कांग्रेस के धर्मबीर सिंह को 203406 मतों से हराकर जीत हासिल की थी।
-2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा विकास पार्टी के सुरेंद्र सिंह को 24,404 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।
-2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर श्रुति चौधरी ने इनेलो के अजय सिंह चौटाला को 2,47,240 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।
-2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से चौ. धर्मबीर सिंह को 404,542 मत मिले, 1,29,394 वोटों से जीत दर्ज की थी।
-2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से चौ. धर्मबीर सिंह ने दूसरी बार 4,44,463 मतों से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस उम्मीदवार श्रुति चौधरी को 2,92,236 वोट मिले थे।



लोहारू क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 69.22 रहा है। सफलता पूर्वक मतदान प्रक्रिया समापन के लिए चुनाव से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी एवं पुलिस विभाग व सुरक्षा बल के जवान भी बधाई के पात्र हैं। लोहारू क्षेत्र में पुरुषों, महिलाओं, वृद्धों, युवाओं और दिव्यांगों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर मतदान किया है। चार जून को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में मतगणना की जाएगी।
-अमित कुमार, एसडीएम लोहारू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed