फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Headquarters' objection on the draft of cleaning of Municipal Council increased the problems of the officers

Bhiwani News: नगर परिषद की सफाई के मसौदे पर मुख्यालय की आपत्ति ने बढ़ाई अधिकारियों की मुश्किलें

Fri, 08 Dec 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Headquarters' objection on the draft of cleaning of Municipal Council increased the problems of the officers
भिवानी।
विज्ञापन

शहर की सफाई के मसौदे पर शहरी विकास एवं निकाय निदेशालय की आपत्ति ने अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नई नीति के हिसाब से अब फिर से शहरी दायरे की सफाई का मसौदा तैयार किया गया है। इसे अगले सप्ताह फिर से मुख्यालय को भेजा जाएगा।
शहरी दायरे में 512 किलोमीटर दायरे की सफाई पर करीब छह करोड़ सालाना खर्च होगा। सफाई के कार्य में डेढ़ सौ कर्मचारियों की ठेका पर भर्ती की भी की जाएगी। लगातार तीसरी बार शहरी दायरे के सफाई के मसौदे पर आपत्ति लगाकर वापस भेजा गया है। हालांकि अधिकारियों को इस बार उम्मीद है कि मुख्यालय से इसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी शहर के 31 वार्डों का दायरा नई वार्डबंदी के हिसाब से काफी बढ़ गया है। नई वार्डबंदी की हद कई बाहरी कॉलोनियों तक पहुंच गई हैं। इसमें विकसित होने के बाद पिछले दशक भर से सफाई की व्यवस्था नहीं हो पाई है। अब इन कॉलोनियों में भी सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था होगी। सरकार की नई पॉलिसी के अनुसार शहरी दायरे की सफाई को उच्च, मध्यम और निम्न स्तर की श्रेणी में बांटा गया है। इनका कुल शहरी दायरे का क्षेत्रफल 512 किलोमीटर आंका गया है। हालांकि ये मसौदा काफी पहले तैयार हो चुका था मगर हर बार मुख्यालय भेजे जाने पर इस पर आपत्ति लगाकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीसरी बार फिर से आपत्ति लगाए जाने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने फिर से इस मसौदे पर काफी माथा पच्ची की और खामियों को दूर करने का प्रयास किया है। सरकार की नई सफाई नीति के हिसाब से इस मसौदे में संशोधन किया है। इसे अगले सप्ताह फिर से शहरी विकास एवं निकाय निदेशालय के समक्ष भेजा जाएगा।


जिन कॉलोनियों में नहीं होती थी सफाई, अब वहां तैनात होंगे कर्मचारी
शहरी दायरे के सफाई मसौदे के हिसाब से जिन कॉलोनियों में आज तक कोई सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचा था, अब वहां पर भी सफाई कर्मियों की तैनाती होगी। नए मसौदे में शहर की सफाई को तीन श्रेणियों में बांटकर उसमें शहरी दायरे का भी उल्लेख किया है। इसमें वर्ग अनुसार सफाई कर्मचारियों की तैनाती होगी। उच्च वर्ग में 300 वर्ग मीटर दायरे में एक सफाई कर्मचारी तैनात होगा। जबकि मध्यम दायरे में 500 वर्ग मीटर दायरे के अंदर एक सफाई कर्मचारी लगाया जाएगा। जबकि तीसरे वर्ग में 700 वर्ग मीटर दायरे में एक कर्मचारी की व्यवस्था होगी। उच्च वर्ग में रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाएगी जबकि मध्यम दायरे में दो दिन में एक बार सफाई कराई जाएगी। तीसरे दायरे में सप्ताह भर में एक या दो बार ही सफाई का नंबर आएगा। इसके लिए करीब डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों की ठेके पर भी भर्ती होगी। जिन्हें हर रोज सफाई के लिए स्टेशन पर रखा जाएगा। इससे शहर का कोई भी हिस्सा सफाई से अछूता नहीं रह पाएगा।

--------
शहरी दायरे के सफाई मसौदे को सरकार की नई पॉलिसी की हिसाब से फिर से दुरुस्त कराया गया है। इस पर तीसरी बार निदेशालय ने आपत्ति लगा दी थी। अगले सप्ताह ये मसौदा मुख्यालय को भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि इस बार शहरी दायरे के सफाई मसौदे को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद शहर के हर हिस्से में साफ सफाई का प्रबंध कराया जाएगा।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed