फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   He went in the district jail inmate

जिला जेल में भिड़े कैदी

Mon, 19 May 2014 12:49 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Mon, 19 May 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन

जिला जेल में हत्या मामले में बंद कुछ कैदियों के बीच झगड़ा हुआ। बीच-बचाव करने आए हत्या मामले में बंद एक कैदी का सिर फोड़ दिया और एक दांत भी तोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मामला रविवार सायं का है। सायं करीब छह बजे जेल में हत्या मामले में बंद कैदी सौरव उर्फ चार्ली व डकैती मामले में सजायाफ्ता सुनील के बीच झगड़ा हो गया। दोनों में घमासान चल ही रहा था कि वहां से गुजर रहे हत्या मामले में बंद एक और कैदी मित्ताथल वासी राकेश ने उन्हें देखा।
विज्ञापन


राकेश उनमें बीच-बचाव करने लगा तो झगड़ा करने वालों ने राकेश पर ही हमला कर दिया। राकेश के सिर में गहरी चोट आई। उसका एक दांत भी टूट गया। उसे सिर में सात-आठ टांके आए है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल राकेश ने बताया कि वह बैरक में जा रहा था तो सौरव और चार्ली के बीच झगड़ा हो रहा था। वह बीच-बचाव करने आया तो किसी ने उसके सिर में ईंट मारी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। फिर किसी ने मुंह पर वार किया। जिससे उसका दांत टूट गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसे बेहोशी सी छाने लगी।


उसके बाद पुलिस कर्मचारी उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। राकेश भिवानी में ही डॉ. डीएस चौधरी हत्याकांड में सजायाफ्ता है और पिछले करीब छह साल से जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed