फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE 12th Result out: List of the state toppers

HBSE 12th Result: भिवानी जिले की बेटी नैन्सी ने 498 अंक लेकर किया हरियाणा टॉप, ये रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर

Mon, 15 May 2023 05:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 05:09 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE 12th Result) के रिजल्ट में लड़कियों ने परचम लहराया है। प्रदेश में तीनों टॉप स्थानों पर लड़कियां ही रही हैं। परिणाम में छात्राओं ने छात्रों से 10.68 फीसदी से बढ़त बनाकर इस बार भी अपनी प्रतिभा साबित की।

विज्ञापन
HBSE 12th Result out: List of the state toppers
HBSE Topper नैन्सी, दूसरे स्थान पर जसमित कौर, तीसरे स्थान पर कनूज, मानसी सैनी, प्रिया बंसल। - फोटो : Board Result sheet

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दोपहर बाद बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम में छात्राओं ने छात्रों से 10.68 फीसदी से बढ़त बनाकर इस बार भी अपनी प्रतिभा साबित की। इस परीक्षा में भिवानी जिले के सिवानी खंड की नैंसी पुत्री हरपाल बंसल ने 500 में से 498 अंक लेकर वाणिज्य संकाय से हरियाणा में टॉप किया। बारहवीं में पास प्रतिशत के मामले में रेवाड़ी जिला प्रदेशभर में प्रथम रहा, जबकि फरीदाबाद सबसे फिसड्डी रहा।

विज्ञापन


नैंसी नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी में बारहवीं वाणिज्य संकाय की छात्रा है। इसी तरह करनाल के निर्मल धाम के संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल की जसमीत कौर 497 अंक लेकर वाणिज्य संकाय से दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर भी हरियाणा की तीन बेटियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इनमें झज्जर के जहांगीरपुर न्यू रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान संकाय की छात्रा कनूज पुत्री जोगेंद्र सिंह, रोहतक के सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कला संकाय की छात्रा मानसी सैनी पुत्री धर्मेंद्र सैनी, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उकलाना मंडी, हिसार की वाणिज्य संकाय की छात्रा प्रिया बंसल पुत्री संजय बंसल ने 496 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं का परीक्षा परिणाम दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर लाइव कर दिया गया। परीक्षा परिणाम 81.75 फीसदी रहा, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 52.44 फीसदी रहा। सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 2,57,116 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

इसमें से 2,09,933 परीक्षार्थी पास हुए। 47,183 परीक्षार्थी फेल हो गए। परीक्षा में 1,25,696 छात्राओं में से 1,09,491 पास हुई। छात्राओं की पास प्रतिशतता 87.11 फीसदी रही। जबकि 1,31,420 छात्रों में से 1,00,442 छात्र पास हुए। छात्रों की पास प्रतिशतता 76.43 फीसदी रही। इस बार बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों से 10.68 फीसदी अधिक बढ़त बनाई।

सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 80.66 फीसदी
इसी तरह सरकारी स्कूलों की पास प्रतिशतता 80.66 फीसदी और निजी विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.23 फीसदी रही। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा मेें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.51 रही, जबकि शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 77.70 रही।


स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.44 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 3587 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 1881 पास हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव, सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि परिणाम जारी होने के 20 दिन के अंदर परीक्षार्थी पेपर की पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed