फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana's boxing power will be on display in the international boxing tournament on Bulgarian soil.

Bhiwani: बुल्गारिया की धरती पर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी स्ट्रैंड्जा में दिखेगा हरियाणा के मुक्के का दम

Wed, 31 Jan 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अशोक भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
अशोक भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Wed, 31 Jan 2024 11:01 PM IST
सार

भिवानी की दो महिला मुक्केबाजों सहित पांच खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शामिल होंगे। भिवानी जिले के गांव मिताथल के तीन मुक्केबाज सचिन, जुगनू और ललित मुक्के का दम दिखाएंगे। बुल्गारिया के सोफिया में गुरुवार से 75वीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप स्ट्रैंड्जा होगी, देश के 27 और हरियाणा के 14 खिलाड़ी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Haryana's boxing power will be on display in the international boxing tournament on Bulgarian soil.
बाएं से दाई ओर. मुक्केबाज जुगनू, कोच अनिल टेकराम, मुक्केबाज ललित और सचिन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी। बुल्गारिया की धरती पर आयोजित होने वाली 75वीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप स्ट्रैंड्जा में देश के 27 और हरियाणा के 14 खिलाड़ी मुक्के का दम दिखाएंगे। इसमें भिवानी की दो महिला मुक्केबाजों सहित पांच मुक्केबाज शामिल हैं। जिले के गांव मिताथल से ही तीन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज भी इस चैंपियनशिप में शामिल होंगे। बुल्गारिया के सोफिया शहर में होने वाली चैंपियनशिप के लिए वीरवार सुबह भारतीय मुक्केबाजों की टीम रवाना होगी। इसमें भारतीय इलाइट पुरुष व महिला बॉक्सिंग टीम भाग लेगी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप स्ट्रैंड्जा में भिवानी जिले की महिला मुक्केबाज बड़ेसरा निवासी प्रीति और धनाना निवासी मुक्केबाज साक्षी का चयन हुआ है। इसी तरह जिले के गांव मिताथल के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ललित, सचिन और जुगनू भी मुक्के का दम दिखाएंगे। एक ही गांव से ये तीन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में एक ही गांव के तीन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों का शामिल होना काफी मायने रखता है। इसके अलावा पांच अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हिसार के हैं, जबकि दादरी, रोहतक, कैथल और झज्जर से एक-एक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज भी भारतीय मुक्केबाजी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे गांव मिताथल के तीन मुक्केबाज सचिन, जुगनू और ललित बेहतर मुक्केबाज हैं, जिन्होंने पहले भी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी की स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। सचिन ने 74वीं अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में भी ब्रॉंज मेडल जीता था। जबकि जुगनू और ललित पहली बार इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। -अनिल टेकराम मिताथल, सचिन, जुगनू और ललित के कोच

खिलाड़ी स्थान भार वर्ग

  • प्रीति बड़ेसरा 54kg
  • साक्षी धनाना 57kg
  • ललित मिताथल भिवानी 54kg
  • सचिन मिताथल भिवानी 57kg
  • जुगनू मिताथल भिवानी 86kg
  • मनीषा कैथल 60kg
  • अमित रोहतक 51kg
  • वंशज हिसार 63.50kg
  • रजत हिसार 67kg
  • आकाश हिसार 71kg
  • दीपक हिसार 75kg
  • अभिमन्यू हिसार 80kg
  • नवीन दादरी 92kg
  • सागर झज्जर 92+kg
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed