फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana school education Board will teach Vedic maths formulas to children from ninth to 12th

HSEB: बच्चों को वैदिक गणित के फार्मूले पढ़ाएगा हरियाणा बोर्ड, 18 लाख के बजट से छपवाई 46 हजार पुस्तकें

Thu, 06 Oct 2022 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 03:01 PM IST
सार

वैदिक गणित पढ़ाई के लिए प्रदेश के 119 खंडों में प्रत्येक खंड के तीन स्कूलों का चयन किया गया है। हालांकि अभी शिक्षा बोर्ड के इस पाठ्यक्रम को हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय की मंजूरी नहीं मिली है, जबकि हरियाणा बोर्ड आफ डॉयरेक्टर की बैठक में इसे मंजूर किया जा चुका है।
 

विज्ञापन
Haryana school education Board will teach Vedic maths formulas to children from ninth to 12th
बच्चों को वैदिक गणित पढ़ाएगा हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अब सरकारी स्कूलों में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी किसी भी स्तर की गणना या गुना-भाग करने के लिए कॉपी पेन नहीं उठाएंगे बल्कि उंगलियों पर ही तुरंत गणना कर हल झट से निकाल पाएंगे। इसके लिए उन्हें वैदिक गणित यानी प्राचीन गणित पढ़ाया जाएगा। जिसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 46 हजार वैदिक गणित की पुस्तकों का प्रकाशन कराया है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने शिक्षा बोर्ड को 18 लाख रुपये की ग्रांट भी दी थी। 

विज्ञापन


वैदिक गणित पढ़ाई के लिए प्रदेश के 119 खंडों में प्रत्येक खंड के तीन स्कूलों का चयन किया गया है। हालांकि अभी शिक्षा बोर्ड के इस पाठ्यक्रम को हरियाणा स्कूली शिक्षा निदेशालय की मंजूरी नहीं मिली है, जबकि हरियाणा बोर्ड आफ डॉयरेक्टर की बैठक में इसे मंजूर किया जा चुका है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक गणित से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed