{"_id":"665b62d7659b9aa762026d5d","slug":"haryana-lok-sabha-dharambir-singh-claims-he-win-this-time-too-margin-may-be-less-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: धर्मबीर सिंह का दावा- अबकी बार भी जीत रहे, अंतर हो सकता है कम, दादरी जिले से हार स्वीकार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: धर्मबीर सिंह का दावा- अबकी बार भी जीत रहे, अंतर हो सकता है कम, दादरी जिले से हार स्वीकार की
Sat, 01 Jun 2024 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:35 PM IST
सार
धर्मबीर सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह के बूथ से भी भाजपा जीत रही है। अबकी बार लीड बड़ी नहीं होगी। भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह बोले कि भिवानी व महेंद्रगढ़ जिले से जीत रहे हैं, दादरी जिले से हार हो सकती है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने दावा किया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से जीत रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि अबकी बार जीत का अंतर जरूर कम हो सकता है। एक प्रश्न के जवाब पर उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में राव दान सिंह के बूथ से भी भाजपा जीत रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों ने ईमानदारी से कार्य किया है। उन्होंने कभी किसी अधिकारी की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
चुनाव में कांग्रेस नेता किरण चौधरी द्वारा मदद किए जाने के सवाल पर धर्मबीर सिंह ने कहा कि बीजेपी में बीजेपी का वोट पड़ा है। किसी का टिकट कटता है तो उसे अच्छा महसूस नहीं होता। उनका इशारा पूर्व सांसद रही श्रुति चौधरी की तरफ था।यह बात उन्होंने भिवानी स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
धर्मबीर सिंह ने कहा कि वे उनके संसदीय क्षेत्र के भिवानी व महेंद्रगढ़ जिले से जीत रहे हैं। हालांकि दादरी जिले से उन्होंने हार जरूर स्वीकार की। भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह ने कहा कि तीसरी बार जीतने पर उनकी प्राथमिकता भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में अच्छी परिवहन व्यवस्था के लिए सड़कों का निर्माण करवाना रहेगी, ताकि इस क्षेत्र में उद्योगों की संख्या बढ़ सकें।
विज्ञापन
आईएमटी की तर्ज पर इस क्षेत्र का औद्योगिक विकास हो सकें। इससे कि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर अधिक पैदा हो और टैक्स कलेक्शन बढ़ सकें। वहीं उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में हो रही पानी की कमी को दूर करने की बात भी कही।