{"_id":"65da2c6d7a36519697043f32","slug":"haryana-is-taking-18000-cusecs-of-water-from-tajewala-head-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-113714-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ताजेवाला हेड से हरियाणा ले रहा 18,000 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ताजेवाला हेड से हरियाणा ले रहा 18,000 क्यूसेक पानी
Sat, 24 Feb 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने हरियाणा के बजट को शानदार बताते हुए बिना नया टैक्स लगाए बजट बढ़ाने पर मनोहरलाल की सराहना की। राजस्थान को दिए जाने वाले पानी और किसान आंदोलन पर अपनी राय रखते हुए कांग्रेस और केजरीवाल पर निशाना साधा।
कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को भिवानी पहुंचे। इस दौरान लोनिवि निरीक्षण भवन में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने हरियाणा के बजट समेत ताजा राजनीतिक हालात पर अपनी राय रखी। कृषि मंत्री जेपी ने कहा कि इस साल 1,89,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है।
राजस्थान के तीन जिलों को हरियाणा से पानी देने पर जेपी दलाल ने कहा कि ये वो पानी होगा जो बारिश के समय हरियाणा में बाढ़ लाता है। उन्होंने कहा कि अभी ताजेवाला हेड से हरियाणा को 18,000 क्यूसेक पानी मिलता है, जिसे बढ़ाने के लिए नहरों की रीमॉडलिंग की गई है। इसके बाद हरियाणा में 25,000 क्यूसेक पानी ही आ सकता है लेकिन बारिश के समय राजस्थान को जो पानी दिया जाएगा, वो ताजेवाला हेड से सीधे पाइप लाइन बिछा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ भिवानी जिले के लिए भी एक पाइप लाइन डाली जाएगी। इससे भिवानी जिला लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस इसका भी विरोध करती है, जो कि गलत है। जेपी दलाल ने इस दौरान किसान आंदोलन पर कहा कि हरियाणा देश में सबसे ज्यादा 14 फसलों पर एमएसपी दे रहा है जबकि केजरीवाल कहते थे कि पंजाब में हमारी सरकार बनाए, फिर पंजाब में मैं खुद एमएसपी दे दूंगा।
जेपी दलाल ने कहा कि अब केजरीवाल और पंजाब सरकार अपने किसानों का समाधान करे। हरियाणा को रणभूमि न बनाए। कहा कि सरकार और किसान दोनों पक्ष लचीलापन अपनाएं और बातचीत से समाधान निकालें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़ और जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक भी मौजूद रहीं।