फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana board of school education's secretary transfer

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana board of school education's secretary transfer
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव हितेंद्र कुमार का शनिवार को तबादला हो गया है। वे बोर्ड सचिव के रूप में एक महीने भी नहीं रह पाए। उनकी जगह पर हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो के जीएम कृष्ण कुमार को बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया है। हितेंद्र कुमार को महिला एवं बाल विकास विभाग में संयुक्त निदेशक लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के भिवानी संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हितेंद्र कुमार ने नौ अगस्त को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव के पद पर कार्यभार संभाला था। नियुक्ति के बाद से ही वे लगातार बोर्ड में मिली खामियों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे। कुछ दिनों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने बोर्ड की कई खामियों को उजागर किया और उन मामलों में कार्रवाई भी की। चर्चाएं यह भी हैं कि उनकी यह कार्यशैली कुछ अधिकारियों को रास नहीं आ रही थी। इसी के चलते उनका तबादला भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed