भिवानी। लखनऊ में चल रहे राष्ट्रीय टूर्नामेंट सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी 20 कप के प्रथम सेमीफाइनल मैच में हरियाणा के कप्तान अश्वनी ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर डिसेबल के महासचिव राजकुमार सुनसुना व संयुक्त सचिव राजेश बिष्ट ने बताया कि महाराष्ट्र की टीम ने 20 ओवर के मैच में 9 विकेट पर 112 रन बनाए। अमीन भुम्बक ने 3 ओवर में 12, अनुज नैन 2 ओवर 18 रन कोई विकेट नहीं लिया।
उन्होंने बताया कि पवन ने 4 ओवर में 17 रन 2 विकेट, सन्नी ने 4 ओवर में 23 रन 2 विकेट, बलजीत ने 4 ओवर में 23 रन 3 विकेट, अनिल छोकर ने 3 ओवर में 13 रन 2 विकेट लिए। इसके जवाब में हरियाणा टीम ने 19.2 ओवर में 116 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम करके फाइनल में प्रवेश किया। मनीष पांचाल ने 35 बाल पर 35 रन, अनुज नैन ने 11 बाल पर 10 रन, अनिल छोकर ने 22 बाल पर 12 रन, सन्नी गोयत ने 18 बाल पर 18 रन, पवन ने नौ बाल पर पांच रन बनाए। वहीं अमीन ने दो बाल पर चार रन और अश्वनी वाधवां ने 19 बाल में एक छक्के के साथ 26 रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल मुकाबला जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में जो टीम जीतेगी उसके साथ 7 नवंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 10 बजे खेल जाएगा। इस जीत पर हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर डिसेबल के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।